टेक्नोलोजी

Redmi Note 15: 200MP कैमरा के साथ Redmi Note 15 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Redmi Note 15 रेडमी नोट 15 प्रो सीरीज में दो धाकड़ फोन ग्लोबली लॉन्च हो गए हैं। शाओमी रेडमी के ये दोनों फोन 200MP कैमरा, 6850mAh बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आते हैं। रेडमी ने इस सीरीज के Note 15 5G को भी पेश किया है। इसे अगले महीने भारत में पेश किया जाएगा। रेडमी का यह फोन 108MP कैमरा के साथ आता है। रेडमी नोट 15 प्रो और नोट 15 प्रो प्लस में 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट भी दिया गया है। आइए, जानते हैं इन दोनों तगड़े फोन के फीचर्स के बारे में…

 

rrad more HDFC Bank: HDFC Bank ग्राहकों के लिए अलर्ट, कल 4 घंटे बंद रहेंगी UPI सर्विस, नहीं कर पाएंगे Google Pay-PhonePe से लेनदेन…

 

Redmi Note 15 सीरीज की कीमत

इस सीरीज के प्रीमियम मॉडल नोट 15 प्रो प्लस की शुरुआती कीमत PLN 1999 यानी लगभग 49,000 रुपये है। यह फोन 8GB/12GB रैम, 256GB/512GB स्टोरेज के साथ आता है। यह फोन ब्लैक, ग्लेशियस ब्लू और मोचा ब्राउन में आता है।

 

 

वहीं, रेडमी नोट 15 प्रो की शुरुआती कीमत PLN 1699 यानी लगभग 42,000 रुपये है। इसे भी 8GB रैम और 256GB स्टोरेज में पेश किया गया है। इसे ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू और टाइटैनियम में पेश किया गया है।

 

कंपनी ने Redmi Note 15 5G को भी पौलेंड में पेश किया है। यह फोन PLN 1199 यानी लगभग 30,000 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। इसे 6GB RAM + 128GB में पेश किया गया है। इस फोन को भी ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू और मिस्ट पर्पल कलर में लॉन्च किया गया है।

 

Read more HDFC Bank: HDFC Bank ग्राहकों के लिए अलर्ट, कल 4 घंटे बंद रहेंगी UPI सर्विस, नहीं कर पाएंगे Google Pay-PhonePe से लेनदेन…

 

Redmi Note 15 Pro+, Redmi Note 15 Pro के फीचर्स

रेडमी के ये दोनों फोन लगभग एक जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। इस सीरीज के दोनों फोन 6.83 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं। फोन के डिस्प्ले में 1.5K रेजलूशन का सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस 2 मिलता है और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। फोन का डिस्प्ले 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को भी सपोर्ट करता है।

 

Redmi Note 15 Pro+ में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB रैम और 512GB का स्टोरेज मिलेगा। वहीं, Redmi Note 15 Pro में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB रैम और 256GB का स्टोरेज मिलेगा। इन दोनों फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 200MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए प्रो प्लस मॉडल में 32MP और प्रो मॉडल में 20MP का कैमरा मिलेगा।

 

रेडमी नोट 15 प्रो में 6850mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 65W फास्ट और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग दिया गया है। वहीं, रेडमी नोट 15 प्रो प्लस में 6500mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग मिलता है। इसमें भी 22.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग दिया गया है। ये दोनों फोन IP68 रेटेड हैं और Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करते हैं।

 

Redmi Note 15 के फीचर्स

Redmi Note 15यह फोन 6.77 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB का स्टोरेज मिलेगा। यह फोन Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर काम करता है। इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 108MP का मेन और 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का कैमरा दिया गया है। इसमें 5520mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग दिया गया है।

Related Articles

Back to top button