भारत में लॉन्च हुआ Redmi 10, बजट यूजर्स हो जाओ तैयार! जानिए कीमत

नई दिल्ली: रेडमी ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Redmi 10 हैंडसेट को किफायती कीमत पर लॉन्च किया है, जो आकर्षक फीचर्स के साथ आता है. इस फोन में 5MP का फ्रंट और 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन 6000mAh की बैटरी मिलती है. यह हैंडसेट नाइजीरिया में लॉन्च हुए Redmi 10C का रिब्रांडेड वर्जन है. हालांकि, कंपनी ने इस हैंडसेट में कुछ बदलाव किए हैं. फोन MIUI 13 पर काम करता है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत और खास फीचर्स.
रेडमी ने इस फोन को दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. इसके 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है. वहीं इसका 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है. फोन पर 1000 रुपये का डिस्काउंट HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर मिलेगा. इस फोन का Flipkart और mi.com से खरीद सकते हैं. इसकी पहली सेल 24 मार्च को दोपहर 12 बजे शुरू होगी.



