Redmi के इस नये स्मार्टफोन के घटे दाम, देखें नई कीमत

Redmi:अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहें हैं तो शाओमी आपके लिए शानदार मौका लाया है. अब आप Redmi 11 Prime को सस्ते दाम में खरीद सकते हैं. कंपनी ने रेडमी के 5जी स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है. रेडमी11 Prime 5G के दो वेरिएंट्स है. भारत में इसके दोनों वेरिएंट्स की कीमत में कटौती की गई है. इन स्मार्टफोन्स को खरीदने पर कई सारे बैंक डिस्काउंट ऑफर्स भी दे रहे हैं.
नई कीमत और कलर ऑप्शन्स
रेडमी 11 प्राइम 5 जी को इसी साल सितंबर में दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है. यूजर्स को इसमें 4GB+64GB और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलते हैं. कीमत की बात करें, तो 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है. कीमत में कटौती के बाद ग्राहक 4GB रैम वेरिएंट को 12,999 रुपये और 6GB रैम वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं. स्मार्टफोन में आपको 3 कलर ऑप्शन्स मिलते हैं. ये तीनों कलर क्रोम सिल्वर, थंडर ब्लैक और मीडो ग्रीन कलर हैं.
Read more:जान्हवी कपूर बनी दुल्हन
डिस्प्ले: इस फोन में 1080×2408 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.58 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले है. इसका डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करता है. प्रोटेक्शन के लिए फोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की एक लेयर लगी हुई है.
प्रोसेसर: ये 5G स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 चिपसेट से लैस है. इसे 6GB तक रैम के साथ पेश किया गया है. ये फोन Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है.
स्टोरेज: ये दोनों स्मार्टफोन 2 इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन- 64GB और 128GB में आते है.
कैमरा: ये फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. इसका रियर कैमरा 50 मेगापिक्सल का है. सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.
Redmi:बैटरी: स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.
सेंसेर: इस स्मार्टफोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी लगा है और ये P2i कोटिंग से लैस है जो इसे स्प्लैश-रेसिस्टेंट बनाता है.


