स्वास्थ्य

Red Grapes: लाल अंगूर खाने से सेहत को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे…

 

Red Grapes (grapes) तो आपने बहुत खाए होंगे. स्वाद में खट्टे मीठे ये अंगूर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. आपने हरा और काला अंगूर तो चखा होगा लेकिन लाल अंगूर शायद ही खाया हो. भारत में लाल अंगूर (Red grape)कम मिलता है लेकिन विदेशों में इसका जमकर सेवन होता है और इससे रेड वाइन भी बनाई जाती है. अंगूर की किस्मों औऱ रंगों की बात करें तो लाल अंगूर सभी अंगूरों में सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि इसमे ढेर सारे एंटी ऑक्सिडेंट पाए जाते हैं. चलिए जानते हैं कि लाल अंगूर खाने से सेहत को क्या क्या फायदे हो सकते हैं.

सेहत के लिए बेनिफिशयल कहे जाने वाले एंटी ऑक्सिडेंट से भरपूर होने के कारण लाल अंगूर सेहत को बहुत फायदा पहुंचाता है. ये एंटी ऑक्सिडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं जिससे कई तरह की बीमारियों के रिस्क कम होते हैं. इसके साथ साथ लाल अंगूर विटामिन्स का भी खजाना है, इसमें विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. पोषक तत्वों की बात करें तो लाल अंगूर में ढेर सारा आयरन और कैल्शियम भी मौजूद होता है.

लाल अंगूर के सेवन से दिल को स्वस्थ रखा जा सकता है. इसमें पाए जाने वाले फ्लेवेनोएड्स और पोलीफेनोल्स नाम के एंटीऑक्सीडेंट दिल की धमनियों को सुरक्षित रखते हैं और साथ ही दिल की मसल्स को भी जोखिम और सूजन से बचाते हैं. लाल अंगूर के नियमित सेवन से दिल संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम होता है.

Red Grapesलाल अंगूर के सेवन से तेजी से बढ़ते वजन को भी कंट्रोल किया जा सकता है. दरअसल लाल अंगूर में रेस्वेराट्रोल नामक पॉलीफेनोल यानी एंटी ऑक्सिडेंट है जो अपने एंटी ओबेसिटी गुण के चलते वजन को कम करने में मदद करता है. लाल अंगूर को डेली डाइट में शामिल करके आप अपने वेट को कंट्रोल कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button