Realme: 10001mAh की बैटरी के साथ Realme ने लॉन्च किया धांसू फोन, जानें कीमत और फीचर्स – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

Realme: 10001mAh की बैटरी के साथ Realme ने लॉन्च किया धांसू फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Realme ने 10001mAh बैटरी वाला एक और दमदार फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। रियलमी का यह फोन पिछले दिनों लॉन्च हुए Realme P4 Power का रीब्रांडेंड मॉडल है। यह फोन भी 10001mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ था। रियलमी नार्जो सीरीज का यह अब तक का सबसे तगड़ी बैटरी वाला फोन है। कंपनी का दावा है कि यह बड़ी बैटरी वाला भारत का सबसे पतला फोन है। फोन में 50MP कैमरा, 8GB रैम, 256GB स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलेंगे।

 

Realme Narzo Power 5G की कीमत

रियलमी का यह फोन भारत में 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। फोन की खरीद पर 3000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। फोन की पहली सेल 10 मार्च को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर आयोजित की जाएगी। इसे दो कलर ऑप्शन- टाइटन सिल्वर और टाइटन ब्लू में खरीदा जा सकेगा। फोन की खरीद पर कुल मिलाकर 4,000 रुपये बचाए जा सकते हैं।

 

Read more Indian Army Agniveer 2026: भारतीय सेना में भर्ती होने का शानदार मौका! देखे आयु सीमा से लेकर पूरी डिटेल्स

 

8GB RAM + 128GB – 27,999 रुपये

8GB RAM + 256GB – 29,999 रुपये

Realme Narzo Power 5G के फीचर्स

Realmeरियलमी का यह जंबो बैटरी वाला फोन 6.8 इंच के HyperGlow 4D Curve+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें कंपनी ने MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर यूज किया है। फोन में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button