RBI ने दिया सस्ता गोल्ड खरीदने का आखिरी मौका – RGH NEWS
बिजनेस

RBI ने दिया सस्ता गोल्ड खरीदने का आखिरी मौका

Buy sovereign:Sovereign Gold Bond Scheme 2022-23 की अगली किश्त आज पांच दिनों के लिए सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गई है. सोने का इश्यू प्राइस 5,409 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है. भारतीय रिजर्व बैंक भारत सरकार की ओर से बांड जारी करता है. खास बात ये है कि आरबीआई की ओर से जारी हुए गोल्ड बांड में निवेश करने का इस साल ये आखिरी मौका है. फिर अगले साल मार्च में ही मौका मिलेगा. अगर आप भी निवेश करना चाहते हैं तो आज से 5 दिनों तक मौका

SGB ​​को अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (लघु वित्त बैंकों, भुगतान बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), क्लियरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCIL), नामित डाकघरों और स्टॉक एक्सचेंजों एनएसई और बीएसई के माध्यम से बेचा जाएगा.

Read more:Old Pension scheme पर आया बड़ा अपडेट 

ऑनलाइन खरीदारों के लिए छूट

भारत सरकार ने, भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से, ऑनलाइन आवेदन करने वाले और डिजिटल मोड के माध्यम से भुगतान करने वाले निवेशकों को 50 प्रति ग्राम की छूट देने का फैसला लिया है. आरबीआई के अनुसार ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का इश्यू प्राइस 5,359 रुपए प्रति ग्राम सोना होगा.’

Buy sovereign:एक्सपर्ट के अनुसार फिजिकल गोल्ड या डिजिटल गोल्ड में निवेश करने की तुलना में एसजीबी में निवेश करना बेहतर विकल्प माना जाता है. यह योजना भारत सरकार द्वारा समर्थित है और आरबीआई द्वारा रेगुलेट होती है. निवेशकों को प्रत्येक छमाही में 2.50 फीसदी प्रति वर्ष की निश्चित दर से रिटर्न मिलता है.

Related Articles

Back to top button