देश
राशन कार्ड धारको के लिए जरूरी सूचना; E-KYC कराने की अंतिम तिथि बढ़ी, जाने क्या है नई तारीख?

Ration Card E-KYC Last Date Extended:
राशन कार्ड हितग्राहियो के लिए बड़ी खुशखबरी. यदि आप किसी कारणवश अभी तक अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी नहीं करवा पाए हैं तो सरकार ने उनके लिए एक बार फिर से राशन कार्ड धारकों के हित में ई-केवाईसी की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पहले की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 तक थी जो की अब नई अंतिम तिथि फरवरी, 2025 तक की घोषणा हुयी है
Read More:PM Modi आज देंगे बड़ी सौगात, केन बेतवा नदी का करेंगे शिलान्यास…
Ration Card E-KYC Last Date Extended:
*देखे ऑफलाइन आवेदन की*
- नजदीकी राशन डीलर से संपर्क करें:
- राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराने के लिए अपने निकटतम राशन डीलर के पास जाएं।
- दस्तावेज प्रस्तुत करें:
- आधार कार्ड और राशन कार्ड की एक प्रति साथ ले जाएं।
- प्रक्रिया पूरी करें:
- डीलर द्वारा आपका ई-केवाईसी मुफ्त में किया जाएगा।
Read more:Under-19 Women’s World Cup 2025: महिला विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान…
Ration Card E-KYC Last Date Extended:
ऑनलाइन स्टेप बाय स्टेप ऐसे करे..??
- ऐप डाउनलोड करें:
- अपने स्मार्टफोन पर Mera E KYC App और Aadhar Face RD App को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।
- Mera E KYC App में लॉगिन करें:
- ऐप को खोलें और अपने राज्य का नाम दर्ज करें।
- आधार कार्ड नंबर डालें और “Generate OTP” पर क्लिक करें।
- आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज कर सबमिट करें।
- फेस ई-केवाईसी करें:
- “Face E KYC” विकल्प पर क्लिक करें।
- Aadhar Face RD App स्वतः ही खुल जाएगा।
- अपने चेहरे को ग्रीन सर्कल में सही तरीके से दिखाएं।
- हरा संकेत मिलते ही आपकी फोटो ले ली जाएगी।
- विवरण जांचें और सबमिट करें:
- आपकी सभी जानकारी स्क्रीन पर दिखेगी।
- सभी विवरण सही होने पर सबमिट करें।



