बिजनेस

Ration Card E-KYC: 1 लाख से ज्यादा रद्द हो सकते है Ration Card, जल्दी से करा लें ये काम, नहीं तो मिलना बंद हो जाएगा राशन

Ration Card E-KYC। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी योजनाओं के तहत गरीब परिवारों को हर महीने मुफ्त या सब्सिडी वाला राशन दिया जाता है। वहीं अब राशन कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसके तहत अभी तक लाखों राशन कार्डधारियों का आधार कार्ड अपडेट नहीं होने पर ई-केवाईसी अपडेट नहीं किया गया है।

 

Read More: Jharkhand News: भीषण रेल हादसा; दो मालगाड़ियों की हुई जोरदार टक्कर, कई फीट ऊपर हवा में उछल गया कोच, स्थानीय लोगों में मचा हड़कंप…

 

 

बता दें कि, पश्चिमी सिंहभूम जिले में 1 लाख 16 हजार राशन कार्डधारियों का आधार कार्ड अपडेट नहीं होने पर ई-केवाईसी अपडेट नहीं किया गया है। जिससे वजह से उन्हें 15 जुलाई तक का समय दिया गया है। अगर इसके बाद भी कोई अपना ई-केवाईसी अपडेट नहीं करवाता है तो उनके नाम फर्जी मानते हुए राशन कार्ड से काट दिया जाएंगे।

 

Read More: Chhattisgarh News Today: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 27 थाना प्रभारियों का तबादला, देखें लिस्ट

 

 

Ration Card E-KYC: वहीं इस मामले में जिला आपूर्ति विभाग ने सभी प्रभारी प्रखंड खाद्यान्न पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि, जिला के 1 लाख 16 हजार राशन कार्डधारियों का आधार कार्ड नहीं बना है। जिस वजह उनका ई-केवाईसी अपडेट नहीं हो पा रहा है। जिसे ध्यान में रखते हुए सभी प्रखंडों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत 15 जुलाई तक ही अपना ही ई-केवाईसी अपडेट करवा सकते हैं।

 

क्या सच में ई-केवाईसी नहीं कराने पर 1 लाख राशन कार्ड रद्द हो सकते हैं?

हां, ई-केवाईसी नहीं कराने पर 1 लाख 16 हजार राशन कार्ड रद्द हो सकते हैं। प्रशासन इसे फर्जी मानकर राशन कार्ड से नाम काट सकता है।

जिनका आधार कार्ड ही अपडेट नहीं है, वे क्या करें?

Ration Card E-KYCपहले नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर आधार अपडेट कराएं, उसके बाद ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

अगर किसी का राशन कार्ड रद्द हो गया तो क्या फिर से बनवाया जा सकता है?

हां, लेकिन इसके लिए नया आवेदन देना होगा और पूरी प्रक्रिया फिर से करनी होगी।

Related Articles

Back to top button