Rashifal For Today : मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है, जाने बाकि राशियों का राशिफल
Rashifal For Today
गुरुवार, 26 मार्च को चैत्र नवरात्रि की अष्टमी-नवमी तिथि है। इस दिन मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद मिलने का योग हैं। चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में होगा। साथ ही चंद्रमा-गुरु की युति बनेगी जिससे कुछ राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगा। आय में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। इसके अलावा कुछ राशि वालों के लिए करियर-कारोबार में सफलता मिलेगी, निवेश से अच्छा लाभ होता हुआ भी मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों तक के लिए कैसा रहेगा दिन, 26 मार्च का दैनिक राशिफल।
मेष राशि
वृषभ राशि
मिथुन राशि
कर्क राशि
सिंह राशि
आज का दिन आपको जोखिम भरे कार्यों से दूर रहने की सलाह देता है। कार्यक्षेत्र में आपको लोगों का अच्छा सहयोग मिलेगा और आप अपने काम समय पर पूरे करने की कोशिश करेंगे। यदि कहीं घूमने-फिरने की योजना बना रहे हैं तो पिताजी से सलाह लेना बेहतर रहेगा। संतान किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकती है, इसलिए उन्हें प्यार से समझाने की कोशिश करें। आज आप अपने लिए नए कपड़े, मोबाइल या कोई पसंदीदा वस्तु भी खरीद सकते हैं।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए सुख और संतोष से भरा रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे घर का माहौल खुशहाल हो जाएगा। व्यापार में आप अपनी आय बढ़ाने के नए रास्तों पर ध्यान देंगे। हालांकि किसी बात को लेकर पिताजी से हल्की कहासुनी हो सकती है। आज किसी से धन उधार लेने से बचना बेहतर रहेगा। अपने रोजमर्रा के काम समय पर निपटाने की कोशिश करें और किसी की कही-सुनी बातों पर तुरंत भरोसा न करें।
तुला राशि
आज का दिन निवेश से जुड़े मामलों में आपके लिए शुभ रहने वाला है। शेयर मार्केट या निवेश से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आप घर की सजावट के लिए कोई नया सामान खरीद सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है। आपकी कोई मनोकामना पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। घूमने-फिरने की योजना भी बन सकती है, लेकिन अनजान लोगों के साथ जरूरी जानकारी साझा करने से बचें।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी माताजी से कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे, जिससे समस्याओं का समाधान भी मिल सकता है। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा और परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही से बचना होगा, वरना उन्हें परेशानी उठानी पड़ सकती है।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए आनंद और मौज-मस्ती से भरा रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जिससे आपको गर्व महसूस होगा। हालांकि दूसरों के मामलों में बिना वजह बोलने से बचें और किसी विवाद से दूर रहें। कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय पूरी सावधानी रखें। वाहन चलाते समय भी सतर्क रहें, क्योंकि चोट लगने की संभावना बन सकती है। नौकरी से जुड़े किसी काम के सिलसिले में आपको बाहर भी जाना पड़ सकता है।
मकर राशि
आज परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने कामों में काफी व्यस्त रहेंगे और कई जिम्मेदारियां एक साथ निभानी पड़ सकती हैं। तेज गति से वाहन चलाने से बचें और सावधानी रखें। भाग्य आज आपका साथ देगा और आपके नए प्रयास भी सफल हो सकते हैं। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में भी अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल और प्रगति से भरा रहेगा। अपनी बुद्धिमत्ता और समझदारी से आप लोगों को प्रभावित करेंगे। तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं और एक के बाद एक अच्छी खबरें मिलने की संभावना है। खर्चों को थोड़ा नियंत्रित करने की कोशिश करें और किसी के बहकावे में आने से बचें। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाने की दिशा में भी कदम बढ़ाएंगे। नया वाहन खरीदने का विचार भी आपके मन में आ सकता है
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए लाभ और प्रगति के संकेत लेकर आया है। अपनी मेहनत और लगन से आप अच्छा मुकाम हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। परिवार के लोगों से आपको कोई उपहार भी मिल सकता है। आपके मन में दूसरों की मदद करने की भावना प्रबल रहेगी और आप जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मनपसंद काम मिलने से खुशी होगी। बेवजह की चिंताओं से दूर रहें और जीवनसाथी के साथ शॉपिंग या घूमने का भी आनंद ले सकते हैं।


