राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

Rashifal 31 March: इन राशि बालों को लापरवाही करना पड़ सकता है महंगा; पढ़ें अपना राशिफल….

Rashifal 31 March मेष इस राशि के लोगों को कार्यस्थल पर भाग्य को पूरा साथ मिलेगा, ऐसे में अब आपको जमकर मेहनत करनी होगी. आज भाग्य के साथ कर्म का कॉम्बिनेशन आपको सबका चहेता बनाएगा. ग्रहों की स्थिति व्यापारी वर्ग के लिए शुभ संकेत लेकर आई है, आज आपको किसी अच्छे जाने माने व्यापारी के साथ पार्टनरशिप में कार्य करने का प्रस्ताव मिल सकता है. विद्यार्थी वर्ग को नए अध्ययन के साथ साथ पुराने विषयों के पुनः रिवीजन पर फोकस करना होगा. बड़े बुजुर्गों ने घर के लिए जो भी  नियम कानून बनाए है, उसका पालन करें. खुद तो उन नियमों पर चले ही साथ ही घर के छोटों को भी सीख दें. हृदय रोगियों को अपना खास ध्यान रखना होगा, यदि पहले से इलाज चल रहा है तो  दवा समय पर लें. दवा लेने में किसी तरह की लापरवाही मत करें.

वृष – वृष राशि के लोगों के ऑफिस में मीटिंग का दौर चलेगा, जिसमें अपनी बातों को मुखरता से कहने का अवसर भी मिलेगा. जो लोग मेडिकल लाइन से जुड़े हैं या दवा से संबंधित कार्य करते हैं उनके लिए आज का दिन शुभ है, बिक्री में वृद्धि होने से लाभ में भी वृद्धि होगी. ऐसे युवा जो करियर से संबंधित कोई फैसला लेना चाहते हैं, तो आज के दिन रुकना उनके लिए उचित होगा, क्योंकि ग्रहों की स्थिति आज आपके फेवर में नहीं है. पारिवारिक सदस्यों को कटु वचन बोलने से बचना होगा, उनके साथ किसी तरह के मतभेद होने की आशंका है. शारीरिक कष्ट परेशानी का कारण बन सकता है, इंफेक्शन  से बचकर रहें.

मिथुन – इस राशि के लोगों के लिए ऑफिशियल काम की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा, सभी काम आसानी से होते चले जाएंगे. जिन व्यापारियों के पास पर्याप्त मात्रा में धन है उन्हें किसी बड़ी कंपनी में निवेश करने के लिए विचार करना चाहिए, बड़ी कंपनी में निवेश करने से लाभ भी बड़ा होगा. युवाओं की जिंदगी में जो उथल-पुथल मची थी, उनमें कुछ ठहराव आने की संभावना है, इसके साथ ही पिछले तनाव से मुक्ति भी मिलेगी. यदि पिछले कुछ समय से जीवनसाथी को समय नहीं दे पा रहे थे, तो आज के दिन उनके साथ समय

सिंह – इस राशि के जो लोग ऑफिस के महत्वपूर्ण मीटिंग में प्रेजेंटेशन देने जा रहे हैं तो बॉस से मार्गदर्शन अवश्य ले लें. कारोबार से संबंधित कार्य के सिलसिले में व्यापारी वर्ग को यात्रा करनी पड़ सकती है. युवाओं को अपने पार्टनर पर क्रोध करने से बचना होगा, अत्यधिक क्रोध प्रेम संबंधों को खराब कर सकता है. आज घर का माहौल बहुत अच्छा रहेगा, संतान की उम्मीदों पर खरा उतरने से सभी प्रसन्न होंगे. जो लोग मानसिक रोगी है और उनका इलाज चल रहा है उन्हें डॉक्टर के संपर्क में निरंतर बने रहने का प्रयास करना होगा आज अचानक से तबीयत खराब होने की आशंका है.

कन्या – कन्या राशि के लोगों को  सभी ऑफिशियल काम खुद पूरे करने होंगे अपनी जिम्मेदारी स्वयं ही पूरा करें, इसे दूसरों पर न थोंपे. व्यापारिक मामलों में लाइफ पार्टनर और बिजनेस पार्टनर की राय लेनी चाहिए. उनकी राय के अनुसार ही महत्वपूर्ण निर्णय लेने चाहिए. युवा वर्ग अपने से बड़ों की बातों को अनदेखा न करें, उनकी आज्ञा का पालन करें. बड़ों की बातों को अनदेखा करना महंगा पड़ सकता है. जीवनसाथी की बातों पर ढिलाई न दिखाएं, अन्यथा संबंध में तनातनी होने की आशंका है. सेहत में शारीरिक थकान और जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है, आराम करने के बाद सेहत में सुधार होगा.

तुला – इस राशि के लोगों की गंभीर वाणी कार्यस्थल पर सभी लोगों से मान सम्मान दिलाएगी, तो वहीं दूसरी और पद प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होने की संभावना है. आज के दिन व्यापारी वर्ग के लिए अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, हो सकता है की आपको पिछला बकाया धन प्राप्त हो जाए. युवा वर्ग को जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए आगे बढ़ कर आना चाहिए, अपनी क्षमता अनुसार उनकी मदद करें. करियर में आगे बढ़ने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, उनके सहयोग से आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल होंगे. जिन लोगों को आंखों से संबंधित दिक्कत है वह आज आई टेस्ट करा सकते हैं.

वृश्चिक – वृश्चिक राशि के लोगों को कार्य को सुचारू रूप से करने पर नौकरी में पदोन्नति होने की संभावना है, हो सकता है कि यह शुभ समाचार आज ही आपको मिल जाए. व्यापारी वर्ग प्रोडक्ट क्वालिटी को मेंटेन करते हुए चलें, अन्यथा ग्राहकों की ओर से गुणवत्ता में कमी को लेकर शिकायत आ सकती है. रिसर्च से जुड़े युवाओं के लिए दिन शुभ है, आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपके हाथ लगने वाला है. परिवार में पैतृक संपत्ति से संबंधित यदि कोई विवाद चल रहा था तो आज उस विवाद में राहत मिल सकती है. मोबाइल व लैपटॉप पर काम करने वाले आंखों का ख्याल रखें. आई साइट वीक होने की आशंका है.

धनु – इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सजगता काफी लाभ देगी, तो वहीं दूसरी ओर नौकरी तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है. कारोबार में बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं जिस कारण व्यापारी वर्ग आज के दिन कुछ दुविधा की स्थिति में हो सकते हैं. युवा वर्ग किसी कारण ध्यान काम पर नहीं लगा पाएंगे, जिस कारण काम को पूरा करने में डिले हो सकता है. अपने व्यवहार की कमियों को दूर करने का प्रयास करें, चिड़चिड़े स्वभाव के कारण परिवार के  लोग आपसे दूरी बना सकते हैं. कान में दर्द होने की आशंका है, कान दर्द को लेकर लापरवाही मत करें जल्दी किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करें.

 

मकर – मकर राशि के लोगों की बुद्धि प्रखर है, जिस कारण आप मुश्किल कार्य भी आसानी से कर पाएंगे. थोक के बड़े व्यापारी आर्थिक मामलों में सजग रहें. विद्यार्थी वर्ग को इस समय कंबाइंड स्टडी करने पर जोर देना चाहिए, कंबाइंड स्टडी करने से आपके डाउट्स क्लियर भी हो जाएंगे. आज के दिन घर से संबंधित वस्तु खरीदने का योग बन रहा है, जिससे अधिक धन खर्च होने की संभावना है. जिन लोगों को सर्वाइकल की दिक्कत है, उनकी तकलीफ आज के दिन बढ़ सकती है.

कुंभ – इस राशि के लोगों को  कार्यक्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन के चलते पुरस्कार मिल सकता है. ऑफिशियल कार्य बन जाएंगे, आगे की मेहनत करने के लिए तैयार रहें. व्यापारी वर्ग कारोबार से संबंधित कागज संभालकर रखें, क्योंकि इसकी जरूरत कभी भी पड़ सकती है. लेखन में रुचि रखने वालों युवाओं के लिए समय उपयुक्त हैं, आज आपका लेख किसी पत्रिका में प्रकाशित हो सकता है. घर की छोटी संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, उसके स्वास्थ्य में गिरावट आने की आशंका है. जो लोग मादक पदार्थों का सेवन करते हैं उन्हें आप सचेत हो जाना चाहिए क्योंकि लीवर से संबंधित दिक्कत होने की या बढ़ने की आशंका है.

मीन – मीन राशि के लोगों को कार्यस्थल पर मल्टी टास्क करने पर सकते हैं, काम अधिक होने पर क्रोध न करें मन को शांत रखें. दवा का काम करने वाले व्यापारियों को बड़ा मुनाफा होने की संभावना है. युवा वर्ग को फालतू घूमने के बजाय जरूरतमंद काम करने चाहिए, यदि काम नहीं है तो आराम करें. जीवनसाथी के साथ अनबन की आशंका है, उनके साथ हुई किसी भी बात को तूल न दें अन्यथा बात विवाद में तब्दील हो सकती है. काम का तनाव सिर दर्द करा सकता है, तेल मालिश और सोने से आराम मिलेगा.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button