Rashifal 28 April: आज इन 5 राशियों को नौकरी-कारोबार में मिलेगी बंपर सफलता, पढ़ें अपना राशिफल... – RGH NEWS
राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

Rashifal 28 April: आज इन 5 राशियों को नौकरी-कारोबार में मिलेगी बंपर सफलता, पढ़ें अपना राशिफल…

Rashifal 28 April मेष – मेष राशि (Horoscope 28 April 2023) के लोगों के ऊपर कामकाज की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, ध्यान रहें अधिक तनाव से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है, इसलिए माइंड फ्री होकर अपने काम करें. सकारात्मक ग्रहों की स्थिति लोहा व्यापारियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है, डील को लेकर की गई प्लानिंग पूरी होने की संभावना है. विद्यार्थियों और युवाओं को अपना पूरा फोकस कार्य पर करना होगा, आपकी मेहनत ही आपको लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद करेगी. यदि आप घर के मुखिया हैं तो घर में आए मेहमानों के मान-सम्मान में कोई कमी न आए, इसका पूरा ख्याल रखें. सेहत का ध्यान रखें और कोशिश करें कि हल्के और सुपाच्य भोजन का सेवन करे, जिससे आप अपच और कब्ज जैसी दिक्कतों से बचे रहें

वृष – इस राशि (Aaj Ka Rashifal 28 April 2023) के जिन लोगों की नई नौकरी है, उन्हें अपने क्षेत्र में पूरी सफलता मिलने की संभावना है. व्यापारी वर्ग कारोबार की वर्तमान की स्थिति को देखते हुए बिलकुल भी परेशान न हो, व्यापार में इस तरह के उतार चढ़ाव तो चलते रहते हैं. ऐसे विद्यार्थी जो ऑनलाइन क्लास लेते हैं, उन्हें पूरी गंभीरता के साथ पढ़ाई करनी होंगी, अन्यथा लापरवाही के चलते परीक्षा परिणाम गड़बड़ हो सकता है. संतान अभिभावकों की उम्मीद पर खरी उतरेगी, जिसे देखकर घर पर सभी लोग खुश होंगे. सेहत की दृष्टि से पुरानी चल रही बीमारियों में आराम मिलेगा, जिसके चलते सेहत में कुछ सुधार होगा.

मिथुन – मिथुन राशि (Horoscope 28 April 2023) के लोग ऑफिस के नियम कानून का पालन करते हुए समय पर पहुंचे और काम समय रहते पूरा भी कर लें. व्यापारी वर्ग को अब कारोबार के विस्तार पर ध्यान देना होगा, इसके लिए उन्हें अभी से प्लानिंग भी शुरू कर देनी चाहिए. युवा वर्ग को  आज के दिन शारीरिक स्फूर्ति और ऊर्जा बनाए रखने की जरूरत होगी. घर परिवार में हो रहे मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो, कार्यक्रम में शामिल होकर सभी को सहयोग करें. सेहत की बात करें तो काम के बोझ से दिनचर्या बिगड़ सकती है, जिसका असर थकावट और तनाव के तौर पर दिखेगा.

कर्क – इस राशि (Aaj Ka Rashifal 28 April 2023) के नौकरीपेशा लोगों पर ऑफिशियल कामकाज का भार अचानक बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. व्यापारी वर्ग कारोबार में सक्रियता बनाए रखें, इसके साथ ही सभी गतिविधियों पर पैनी निगाह रखें, अन्यथा विश्वसनीय व्यक्ति चूना लगा सकता है. युवा वर्ग को अपने संकोची स्वभाव में परिवर्तन लाना होगा, इसके साथ ही कला का प्रदर्शन करने में संकोच न करें. घर में माता-पिता की सेवा करें, उनका आशीर्वाद लाभदायक होगा. सेहत में उम्रदराज लोग स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि अचानक से स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है.

सिंह – सिंह राशि (Horoscope 28 April 2023) के लोगों को यदि ऑफिस की ओर से यात्रा करने का अवसर मिले तो जी न चुराए, मान सम्मान को बनाए रखने के लिए कभी-कभी न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ते हैं. कारोबारियों को व्यापार के विस्तार पर फोकस करना होगा. ग्राहकों की उपयोगिता के हिसाब से स्टॉक बढ़ाएं. विद्यार्थी वर्ग को जिन विषयों में कठिनाइयां आ रही हैं, उन विषयों के लिए एक्स्ट्रा क्लास में साथ ही शिक्षक की सलाह से अपने डाउट क्लियर करने की कोशिश करें. परिवार में बिगड़े हुए संबंधों को सुधारना आपके लिए लाभकारी रहेगा. हाई बीपी के पेशेंट को क्रोध पर नियंत्रण करना होगा, क्षणिक भर का क्रोध भी आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है.

कन्या – इस राशि (Aaj Ka Rashifal 28 April 2023) के लोगों को काम का तनाव असमंजस में डाल सकता है, तो वहीं दूसरी ओर सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बढ़ाने की जरूरत है. थोक व्यापारियों के लिए आज का दिन उनके लिए लाभकारी रहेगा, क्योंकि भारी मात्रा में माल सप्लाई करने का आर्डर मिल सकता है. युवा वर्ग को आज पुराने मित्र या सगे संबंधियों से मिलने का अवसर मिलेगा, इसके साथ ही उन लोगों के साथ समय व्यतीत करके पुरानी यादें ताजा होंगी. यदि आप घर के मुखिया हैं तो परिवार में सब को जोड़े रखने के प्रयास पर सभी लोग आपकी तारीफ करते नजर आएंगे. खानपान को लेकर सतर्क रहना होगा गरिष्ठ भोजन के सेवन से परहेज करें, अन्यथा कब्ज की शिकायत हो सकती है.

तुला – तुला राशि (Horoscope 28 April 2023) के लोगों को आजीविका के क्षेत्र में इस समय अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, तो वहीं मन में उत्साह को प्राथमिकता देनी चाहिए. व्यापारी वर्ग को अपने काम के प्रति फोकस रहकर परिश्रम बढ़ाने की जरूरत है. ऐसे युवा जो बेरोजगार है वह मित्रों के साथ व्यापार की योजना बनाते हुए नजर आएंगे, योजना बनाने के साथ-साथ उसे लागू भी करें तो बेहतर होगा. घरेलू मामलों में समझदारी से काम लेने की जरूरत है, कोशिश करें कि घर की बात घर में ही सुलझ जायें तो बेहतर होगा. अस्थमा पेशेंट को अपना खास ध्यान रखना होगा, घर से बाहर जाते वक्त अपने सभी दवाइयां साथ लेकर ही निकले.

धनु – धनु राशि (Horoscope 28 April 2023) के लोगों के बॉस कार्यों की तुलना कर सकते हैं, इसलिए जो भी कार्य करें उसमें त्रुटियां कम से कम हो इसका खास ध्यान रखे. बड़े कारोबारियों को फुटकर उपभोक्ताओं से अच्छा लाभ मिलेगा. ध्यान रखें लेन-देन में थोड़ा उदार बनें. युवाओं को व्यवहार की कमियों को दूर करते हुए विवाद करने से बचना होगा, साथ ही दूसरों के मामलों में भी हस्तक्षेप करने से बचें. यदि जीवनसाथी ज्ञान में वृद्धि की योजना बना रहे हैं तो, उनका सहयोग करें और खुद भी ज्ञानार्जन बढ़ाने की कोशिश करें. स्वास्थ्य को लेकर सर्दी-जुकाम हो सकता है. कोशिश करें कि ठंडी खाने पीने की चीजों का सेवन कम से कम करें.रें.

मकर – इस राशि (Aaj Ka Rashifal 28 April 2023) के लोगों के भीतर करियर को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति में शांति मिलेगी, ज्ञानी व्यक्ति के सानिध्य में रहने से समस्या का समाधान मिलेगा. व्यापारी वर्ग को कारोबार के सिलसिले में कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है, जिस कारण आप उस दिन घर से दूर रहने वाले हैं. युवा वर्ग को यदि किसी की मदद करने का मौका मिल रहा है तो, बढ़-चढ़कर मदद करें. परिवार के लोगों के बीच आपसी विनम्रता बढ़ाने की जरूरत होगी, छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें जिससे घर का माहौल शांत बना रहे. जिन लोगों को हाई बीपी या डायबिटीज की बीमारी है, उन्हें आज सावधान रहने की जरूरत है.

कुंभ – कुंभ राशि (Horoscope 28 April 2023) के लोगों को करियर में सफलता पाने के लिए नए प्रयोग कर रास्ते खोजने होंगे. दिनचर्या में सजगता बरतें. व्यापारी वर्ग को कारोबार में जल्दबाजी में बड़ा निवेश करने से बचना होगा, क्योंकि घाटे होने की प्रबल आशंका है. विद्यार्थियों को समय का समुचित इस्तेमाल करने की जरूरत है. व्यर्थ के कामों में इसे बर्बाद न करें अपना पूरा फोकस पढ़ाई पर रखें. पैतृक संपत्ति से लाभ की संभावना है. हेल्थ को लेकर आज सिर दर्द की परेशानी बढ़ सकती है. पहले से तकलीफ है तो डॉक्टर की सलाह से दवा बदल लें.

मीन – इस राशि (Aaj Ka Rashifal 28 April 2023) के नौकरीपेशा लोग अपनी कमियों में सुधार लाने का प्रयास करें, अन्यथा सहकर्मी लोग आपकी कमियों को उच्चाधिकारियों के सामने रखने का प्रयास करेंगे. जो लोग कारोबार करते हैं वह लीगली काम पूर्ण रखें अन्यथा प्रतिद्वंद्वी आपके खिलाफ किसी विभाग में शिकायत कर सकते हैं. प्रेम प्रसंग में चल रहे युवाओं को अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, जिससे उनके बीच का प्रेम और भी बढ़ेगा. घर में सुख-शांति बनी रहेंगी, तो वहीं दूसरी ओर इंटीरियर चेंज कराने के लिए यदि विचार कर रहे थे, तो समय अच्छा है. आंखों की देखभाल करें यदि दिक्कत है तो डॉक्टर से संपर्क करने में देर न करें.

Related Articles

Back to top button