Rashifal 27 January : शुक्रवार को कैसी रहेगी आपकी राशि, पढ़ें अपना राशिफल... – RGH NEWS
राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

Rashifal 27 January : शुक्रवार को कैसी रहेगी आपकी राशि, पढ़ें अपना राशिफल…

Rashifal 27 January मेष- मेष राशि के नौकरीपेशा से जुड़े लोगों के लिए बदलाव का समय है, यदि वह इस समय सक्रिय होकर नई नौकरी की तलाश करेंगे तो निश्चय ही उन्हें अच्छी नौकरी मिल जाएगी. व्यापारी वर्ग संपत्तियों में निवेश करने की योजना बना सकते हैं. संपत्ति में निवेश करने से उन्हें अपेक्षित लाभ होने की संभावना है. आज का दिन विद्यार्थी के ऊपर से पढ़ाई का बोझ कुछ कम होता नजर आ रहा है. यूनिट टेस्ट खत्म होने से आज वह कुछ चैन की सांस ले पाएंगे. गृहणी घर की साफ-सफाई के अलावा सजावट पर भी ध्यान दें, यदि संभव हो तो घर की वस्तुओं का स्थान परिवर्तन कर सकते हैं. रोगों को लेकर स्थितियां अनुकूल रहेंगी, इसलिए सेहत को लेकर डरने की कोई बात नहीं है.

वृष- इस राशि के लोगों को काम को निपटाने के लिए काम को जल्दी जल्दी करना होगा, लेकिन याद रखें काम जल्दी करने के चक्कर में गलती की तनिक भी गुंजाइश न रहें. जो व्यापारी ऑर्डर लेकर माल सप्लाई का काम करते हैं, सप्लाई समय पर न कर पाने के कारण वह आज के दिन तनाव में रह सकते हैं. युवा वर्ग सिर्फ अपने काम से काम रखें, दूसरों के वाद- विवादों से खुद को दूर रखें वरना प्रशासन के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है. घर की महिलाएं कार्य को लेकर व्यस्त दिखेगी,लेकिन एक निगाह बच्चों पर भी रखनी चाहिए, उनके स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें. गर्भवती खानपान को लेकर सतर्क रहें साथ ही डॉक्टर से रूटीन चेकअप कराती रहें क्योंकि अचानक से सेहत में गिरावट की आशंका है.

मिथुन- मिथुन राशि के लोग कार्य को लेकर लापरवाही और नियमों का उल्लंघन न करें, गलतियां अधिक होने पर बॉस बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं. ऐसे व्यापारी वर्ग जो माल  का आयात- निर्यात करतें है उनको को आज थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है.किसी भी माल को भेजने या मंगाने से पहले उसकी अच्छे से जांच पड़ताल कर लें. युवाओं के टारगेट पूरे होने पर उनका आज का दिन न प्रसन्नता और उल्लास से भरा रहेगा. खुशियां सेलिब्रेट करने के साथ ही भगवान को धन्यवाद कहें और उन्हें मीठे का भोग लगाएं. फाइनेंशियल प्लानिंग से परिवार का भविष्य सुरक्षित करने की कोशिश करें, अपने साथ साथ घर के अन्य सदस्यों को भी सेविंग करने की सलाह दें. अचानक तबीयत खराब होने की आशंका है, इसलिए स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह की लापरवाही मत करें.

कर्क- इस राशि  के लोग ऑफिस के किसी भी प्रोजेक्ट दूसरों के भरोसे न छोड़ें. जिस जिम्मेदारी को आपने लिया है उसे स्वयं ही पूरा करने की कोशिश करें. कारोबारियों ने यदि अपने व्यापार के लिए किसी भी तरह का सरकारी या गैर सरकारी कर्ज ले रखा है तो उसे चुकाने का समय आ गया है. आज के दिन युवाओं का मन कुछ अशांत रहने वाला है, इसलिए भगवान का स्मरण करते रहें और यदि जाप आदि करते हैं तो उसे बढ़ा दें.  नकारात्मक ग्रह कलह पैदा कर सकते हैं, लेकिन अपनी समझदारी दिखाते हुए वाद विवाद की स्थिति पैदा न करें और शांति  से बात को सुलझाने की कोशिश करें. हल्का खाना व तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें, एसिडिटी की दिक्कत हो सकती हैं.

सिंह- सिंह राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में ईमानदारी के साथ सभी आयामों पर काम करना होगा. रेस्टोरेंट और होटल के काम से जुड़े  लोग भोजन के स्वाद और साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें. जो युवा हायर एजुकेशन के लिए विदेश जाने की चाह रख रहें है उन्हें जल्दी ही कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है. ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन होने पर उसमें शामिल होने का सपरिवार निमंत्रण मिल सकता है. गले से संबंधित टॉन्सिल जैसी दिक्कत हो सकती हैं इसलिए ठंडी व खट्टी चीजों का परहेज करें.

कन्या- इस राशि के नौकरी पेशा से जुड़े लोग सहयोगियों के साथ विवाद करने से बचें, वरना आपकी इमेज खराब हो सकती है जिसका असर आपके करियर पर भी पड़ेगा. व्यापारी के लिए आय के साथ साथ व्यय के भी रास्ते बनते दिखाई दे रहें है इसलिए पहले से ही हाथ समेट कर चलें. युवा मन की शांति के लिए पूजा-पाठ के साथ साथ कोई धार्मिक बुक भी पढ़ सकते हैं जिससे की मन को शांति मिलेगी. परिवार के सदस्य आपकी किसी समस्या का हल निकालने में आपकी मदद करेंगे, इसलिए उनके समस्या को सांझा जरूर करें. जो लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त हैं और दवाओं का सेवन करते हैं वह दवाओं को समय से लेना न भूलें.

तुला- तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों की बात करें तो आज वह कामकाज के लिए सहयोगी की मदद करते नजर आएंगे. व्यापारी जितना हो सके उधार लेने से बचें क्योंकि उधार भविष्य में परेशानी बढ़ा सकता है. युवाओं को मुसीबत से बाहर निकलने के लिए सजग होकर प्रयास करने होंगे, इसके अलावा वह अपने मित्रों की भी मदद ले सकते हैं. लाभ देख कर खर्च कतई न करें, लेकिन जरूरी होने पर अवश्य करें, सप्ताह के अंत में आपको आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ सकता है.

वृश्चिक- इस राशि के लोग इधर उधर की बातों की जगह जरूरी काम पर फोकस बनाए रखें और काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करें. व्यापारी आज कारोबार की उन्नति के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ धन निवेश की योजना बना सकते हैं. उनकी बनाई गई योजना से व्यापार में तेजी की रफ्तार देखने को मिल सकती है. मन अशांत हो सकता है इसलिए युवा  अपना अधिकतर समय महत्वपूर्ण कार्यों में ही लगाएं और उसमें ध्यान दें. किसी जरूरतमंद परिवार को भोजन की आवश्यकता हो तो उसकी व्यवस्था करें, उम्मीद लेकर आए इंसान को खाली हाथ न लौटाएं. सेहत को लेकर सजग रहें हेल्थ में मुंह और गले से संबंधित कुछ दिक्कतें आ सकती हैं.

धनु- धनु राशि के लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन के लिए बॉस की सराहना मिलेगी, इसी तरह क्वालिटी वर्क करते रहें. पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले कारोबारियों को अच्छा लाभ होने की संभावना है, इसलिए अपने पार्टनर के साथ हमेशा तालमेल बनाकर चलें. युवाओं को घनिष्ठ रिश्तों के महत्व को समझना होगा साथ ही उनका आदर भी करना होगा. घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है लेकिन संतुलित रहते हुए वातावरण को प्रफुल्लित रखें. यदि जरूरी नहीं हो तो इस समय किसी भी तरह की यात्रा से परहेज करें क्योंकि लंबी यात्रा बीमारी का कारण बन सकती है.

मकर- इस राशि के लोग घर से ऑफिस का काम कर रहे हैं तो आज पेंडिंग कामों को सबसे पहले समाप्त कर लीजिए. सॉफ्टवेयर से जुड़ा कारोबार करने वाले लोग सजग रहें और अपना डाटा सेव करते चलें क्योंकि डाटा लॉस होने की आशंका है. जो युवा वर्ग लॉ की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए समय उपयुक्त चल रहा है. अपने कर्तव्यों को अच्छे से पूरा करने की कोशिश करें इसलिए अपने घर के बड़े-बुजुर्गों की सेवा करें और उनकी जरूरतों का ध्यान रखें. यदि नशे का सेवन करते हैं सचेत हो जाएं मुंह और गले से संबंधित परेशानियां घेर सकती हैं.

 

कुंभ- कुंभ राशि के लोग ऑफिस में एक दूसरे की काम में मदद करें, जिससे दोस्ती का रिश्ता यूं ही मजबूत बना रहें. लगातार हो रहे सोने-चांदी के दाम में वृद्धि के कारण ज्वैलर्स को भारी मुनाफा होने की प्रबल संभावना है. छोटी-छोटी बातों को लेकर युवाओं का मूड कुछ ज्यादा ही ऑफ होने की आशंका है, खुश रहने का प्रयास करें. ऑफिस के कामों के साथ साथ आपकी कुछ जिम्मेदारी घर के बच्चों की तरफ भी बनती है  इसलिए उनकी परवरिश पर ध्यान दें और उन्हे अच्छे संस्कार देने की कोशिश करें. स्वास्थ्य को लेकर ब्लड प्रेशर से जूझ रहे मरीजों को और सतर्कता बरतनी होगी.

 

Also Read Raigarh News : तमनार से बालिका को किशोर बालक अपने साथी के साथ भगा ले जा रहा था मध्यप्रदेश

 

Rashifal 27 January मीन- इस राशि के लोगों को महत्वपूर्ण कामों की लिस्ट तैयार करके, उस लिस्ट के अनुसार ही काम करना चाहिए. व्यापारी अपना डाटा सिक्योर करते चलें, क्योंकि महत्वपूर्ण डेटा या कंटेंट का नुकसान हो सकता है. युवा करियर को लेकर ढील न बरतें, अभी की लापरवाही बाद में बहुत भारी पड़ सकती है. कोई भी फैसला लेते समय परिवार वालों की इच्छाओं का मान जरूर रखें, जिसमें सभी की खुशी छिपी हो. बिजली का काम करते समय पूरी सावधानी बरतें, क्योंकि अपनी सुरक्षा अपने ही हाथों में है.

Related Articles

Back to top button