Rashifal 24 April: इन राशियों को मिलेगा आज धन का लाभ, पढ़ें अपना राशिफल…
rashifal 24 April मेष – मेष राशि के लोगों को ऑफिस में सभी महत्वपूर्ण कामों में वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा, वरिष्ठों के मार्गदर्शन से काम पूरे होंगे साथ ही बहुत कुछ नया सीखने को भी मिलेगा. जिन व्यापारियों के मन में कारोबार में बदलाव को लेकर विचार आ रहा है, वह कर सकते हैं. आज के दिन व्यापार में किये गए बदलाव कारगर साबित होंगे. युवा वर्ग की बात करे तो आज उन्हें पूजा-पाठ को महत्व देना चाहिए, भोलेनाथ के दर्शन करें मंदिर नहीं जा पाते हैं तो घर पर ही रहकर पूजन करें. परिवार के बड़ों से बात करके घर में पूजा, पाठ आदि की प्लानिंग कर सकते हैं. सेहत की बात करे तो अंतरिक्ष में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले ग्रह कमजोर चल रहे हैं, अतः पौष्टिक आहार का सेवन करें.
वृष – इस राशि के लोगों को खुद को आलस्य से दूर रखते हुए, और अपने आपको सर्वश्रेष्ठ साबित करने के लिए काम में तेजी और निपुणता दिखाने की जरूरत है. ऐसे व्यक्ति जो पैतृक व्यापार से जुड़े है, उनके पास नई पार्टनरशिप का ऑफर आ सकता है, नए व्यक्ति को कारोबार में शामिल करने से पहले उसकी अच्छी से जांच पड़ताल कर लें. युवा वर्ग की महत्वाकांक्षा पूरी होगी, इसके साथ ही कोई सुखद समाचार भी मिलने की संभावना है. जिसे सुनने के बाद वह खुशी से झूम उठेंगे. पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन शुभ है, क्योंकि आज पिता या बड़े भाई को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. मानसिक उलझनों और रोगों में सुधार के लिए शिवलिंग पर जलाभिषेक करें.
मिथुन – मिथुन राशि के जिन लोगों की करियर की शुरुआत है, उन्हें यदि कोई भी दुविधा है तो अपने फील्ड विशेषज्ञों से राय लें, जल्द लाभ मिलेगा. मिठाई या रेस्टॉरेंट से जुड़े व्यापारियों को कारोबार के प्रचार-प्रसार पर ध्यान देने की जरूरत है. साथ ही गुणवत्ता को लेकर भी गंभीर रहें. विवाह योग्य युवक-युवती के रिश्ते की बात चल सकती है, जल्दबाजी में आकर किसी भी रिश्ते के लिए हां करने से बचें. वैवाहिक बंधन में बंधे लोगों को एक दूसरे को कटु वचन बोलने से बचना चाहिए, अन्यथा बिना मतलब का मतभेद हो सकता है. सेहत की बात करे तो, गर्मी को देखते हुए तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें, इससे स्वास्थ्य को लाभ होगा.
कर्क – इस राशि के नौकरीपेशा लोग ज्ञानार्जन की कोशिश करें, अन्यथा ज्ञान की कमी से प्रमोशन में बाधा बन सकती है. व्यापारियों को बड़े लेन-देन करते समय दूसरे पक्ष की मनोदशा भांपने की जरूरत होगी, जानने समझने के बाद ही पैसे का लेन देन करें अन्यथा पैसा फंसने का डर है. युवा वर्ग अनावश्यक यारी दोस्ती में समय न निकाले, समय के मोल को समझते हुए इसे जायज कामों पर खर्च करें. अभिभावकों को संतान की हरकतों पर पैनी निगाह रखनी होगी, क्योंकि संतान से संबंधित कोई शिकायत प्राप्त हो सकती है, जिसको लेकर चिंतित हो सकते हैं. यदि शराब के लती है तो तत्काल ही इसका त्याग कर दे, क्योंकि लीवर से संबंधित कोई गंभीर रोग होने की आशंका है.
सिंह – सिंह राशि के लोगों के पास यदि सहकर्मी मदद की उम्मीद लेकर आते हैं, तो उन्हें निराश न करें. अपनी क्षमतानुसार उनकी मदद जरूर करें. बर्तनों का व्यापार करने वालों को व्यापार में वृद्धि एवं मुनाफा प्राप्त हो सकता है. युवा वर्ग को अपने गुरूओं का सम्मान करना होगा, यदि संभव हो तो उन्हें कोई उपहार भी लाकर दें. संतान से बहुत ज़्यादा उम्मीद रखने के बजाय आज उनको अपने कार्य व अपनी इच्छाओं को पूरा करने दें. सेहत की बात करे तो पुरानी चल रही बीमारियों में आराम मिलेगा, जिस कारण आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे.
कन्या – इस राशि के बैंक से जुड़े लोग खासकर जिनका टारगेट बेस्ड कार्य है, उनका कार्यभार बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. व्यापार के साथ किसी नए व्यक्ति के साथ जुड़ने की बात चल सकती है, जिसका आगमन बिजनेस के लिए लाभदायक होगा. युवा वर्ग जितना हो सके खुद को दूसरे के विवादों से दूर रखे, अन्यथा थाना-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. अपना कुछ समय परिवार के साथ भी व्यतीत करने का प्रयास करें, यदि घर से दूर रहते है तो फोन के माध्यम से हालचाल ले सकते हैं. सेहत को ध्यान में रखते हुए शुद्ध एवं संतुलित भोजन का ही सेवन करें, और कुछ दिनों के लिए बाहर के खाने से पूरी तरह से दूरी बना ले.
तुला – तुला राशि के लोगों पर वर्कलोड अधिक होने पर किसी महिला सहकर्मी की सहायता मिल सकती है, मदद लेने के बाद आभार व्यक्त करना न भूलें. व्यापारी वर्ग को विशेष सलाह है कि ग्राहकों से बात करते समय शब्दों पर ध्यान रखें. उनके साथ किसी भी तरह की नोक झोंक का सीधा असर व्यापार पर पड़ सकता है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जिन युवाओं की परीक्षा नजदीक है, उन्हें कठिन विषय पर पकड़ बनाने का प्रयास करना होगा, जिससे परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके. परिवार और समाज में वरिष्ठ लोगों से स्नेह सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा. जो लोग अपनी पुरानी बीमारियों से परेशान थे, उनको आज के दिन कुछ आराम मिलने की संभावना है.
वृश्चिक – इस राशि के नौकरीपेशा लोगों की बात करे तो आज उन पर काम का बोझ अधिक रह सकता है, लेकिन फिर भी आपको ऊर्जा को बनाए हुए हर्षित होकर दिन व्यतीत करना चाहिए. व्यापारी वर्ग लेनदारी का तगादा करते समय अपनी वाणी को को मधुर बनाए रखे, अन्यथा बात बिगड़ सकती है. युवा वर्ग का मन किसी बात की चिंता को लेकर परेशान हो सकता है. किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का सपरिवार निमंत्रण मिल सकता है, जिसमें आपको सपरिवार शामिल भी होना चाहिए. आज कब्ज और एसिडिटी की दिक्कत को लेकर परेशान हो सकते हैं, इसलिए हल्के और सुपाच्य भोजन का सेवन करें.
धनु – धनु राशि के लोगों के काम यदि आपकी योजना के मुताबिक नहीं हो पा रहे हैं तो, चिंतित न हों. थोड़ा इंतजार करें अनुकूल समय आने पर काम बनने लगेंगे. व्यापारी वर्ग सरकार के द्वारा चलाए गए नियमों का अनुशासन के साथ पालन करें, नियमों का उल्लंघन करने पर व्यापारिक लाइसेंस तक रद्द हो सकता है. युवाओं को कोई भी गैरकानूनी कार्य करने से बचना होगा, कानूनी पचड़े में फंस कर नुकसान उठा सकते हैं. यदि किसी नए कार्य की शुरुआत की योजना बना रहे हैं तो, परिवारजनों के माध्यम से आर्थिक सहयोग की भी स्वीकृति मिलेगी. मानसिक तनाव सेहत खराब होने का कारण बन सकता है, इसलिए जितना हो सके खुद को तनाव से दूर रखने का प्रयास करें.
मकर – इस राशि के लोगों को अहंकार से बचना होगा, ऑफिशियल कार्य में परफेक्शन अहंकार का रूप न लेने पाए इस बात का खास ध्यान रखें. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए आज का दिन थोक व्यापारियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, आज आपके बड़े क्लाइंट से संपर्क स्थापित होने की संभावना है. शादी योग्य युवक-युवती का रिश्ता तय होने की प्रबल संभावना है. काम से समय निकालकर बच्चों के साथ समय व्यतीत करें, इसके लिए आप उनके साथ कुछ ऐसे खेल खेलें जिससे बच्चों का ज्ञानवर्धन हो. चलते-फिरते वक्त खास अलर्ट रहना होगा, क्योंकि चोट लगने की आशंका है.
कुंभ – कुंभ राशि के लोगों को कर्मक्षेत्र में कर्मठ बनना होगा, क्योंकि आर्थिक लाभ पाने के लिए यह समय आपके लिए काफी उत्तम हो सकता है. ऐसा व्यापारी जो सरकारी ठेके पर काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है. युवा वर्ग को घर के नियमों के साथ अनुसार अपनी दिनचर्या बनानी होगी, घर के वरिष्ठों की बात का मान रखे और उनके अनुसार चलने की कोशिश करें. मानसिक तनाव को दूर करने में घर के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा, उनके साथ गपशप करने से स्ट्रेस लेवल में कमी आएगी. जो लोग नॉन वेजिटेरियन हैं उन्हें आज इसके सेवन से बचते हुए सात्विक भोजन को प्राथमिकता देनी चाहिए.
Also read RGHNEWS: दिन भर की बड़ी खबर पढ़ें एक ही क्लिक में…
Rashifal 24 Aprilमीन – इस राशि के जो लोग विदेशी कंपनियों से जुड़े हैं उन्हें विभाग की ओर से अधिक कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापारियों वर्ग को स्टॉक पर ध्यान देना होगा, इसे मेंटेन करके चलें अन्यथा ग्राहकों की संख्या अधिक होने पर परेशान हो सकते हैं. मार्केटिंग लाइन से जुड़े युवाओं को सफलता प्राप्त करने के लिए फील्ड की विशेषज्ञता हासिल करनी होगी, तभी सफलता मिलना संभव होगा. परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर प्रेम पूर्वक सकारात्मक विचारों का आदान प्रदान करना लाभकारी रहेगा. अपने चारों ओर साफ सफाई का विशेष ध्यान दें, अन्यथा आसपास की गंदगी स्वास्थ्य में गिरावट का कारण बन सकती है.


