Rashifal 2 December क्या कुछ कहती है आपकी राशि जानने के लिए पढ़ें अपना राशिफल – RGH NEWS
धर्म

Rashifal 2 December क्या कुछ कहती है आपकी राशि जानने के लिए पढ़ें अपना राशिफल

Rashifal 2 December 2022: मेष – इस राशि के लोगों को अपने ऑफिस के विवादों को शांति से निपटाना चाहिए, टीम के साथ बड़े प्रेम और सौहार्द से साथ काम करना चाहिए

वृष – वृष राशि वालों को अपने कार्यस्थल में वरिष्ठजनों से सहयोग और दिशा निर्देश प्राप्त होगा, जिससे वह अपने काम को सरलता से कर सकेंगे.

 

मिथुन – इस राशि वालों के करियर की दिक्कतें ठीक होती दिख रही हैं, अब ये जातक ठीक से काम कर सकेंगे महिलाओं को हार्मोनल दिक्कत हो सकती है, सेहत को लेकर अलर्ट रहें.

Read more:Raigarh News: साइबर क्राइम के मामलों में एसपी अभिषेक मीना द्वारा गठित टीम को लगातार मिल रही सफलता

कर्क – कर्क राशि के लोग कार्यों के लिए अपने सहयोगियों की मदद करें, ऐसा करने से आपकी मदद करने के लिए भी लोग तैयार रहेंगे. व्यापारी पैसों का लेनदेन बहुत ही सोच समझ कर करें नहीं तो दिक्कत भी आ सकती है.

Rashifal 2 December 2022: सिंह – इस राशि के लोगों के पास काम अधिक है तो पहले उनकी लिस्ट बना लें फिर काम की शुरुआत करें, टेक्नोलॉजी की मदद से अच्छा परिणाम ला सकते हैं.

कन्या – कन्या राशि के लोगों का सरकारी अधिकारी से विवाद हो सकता है, अगर आप सरकारी नौकरी में हैं तो अपने सभी अधिकारियों से विनम्रता से बात करें

तुला – इस राशि के लोगों को अपने कार्यस्थल के कार्य में जल्दबाजी नहीं करना चाहिए, अनुशासन में रहें और समय से पहुंचे.

वृश्चिक – वृश्चिक राशि के लोगों अपने अधिकारियों के निर्देशों को गंभीरता से लेना चाहिए. परिवार के साथ हमेशा गंभीर न रहें हंसी मजाक भी करें ताकि कठिन समय आसानी से निकल जाए.

धनु – इस राशि के जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें अपने कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं करनी चाहिए, नौकरी पर खतरा आ सकता है

मकर- बिना पढ़े किसी भी जरूरी कागज पर दस्तखत न करें, नियम शर्तें पढ़ने और अपने लिए ठीक होने पर ही उसे स्वीकार कर हस्ताक्षर करें. छात्र समय की कीमत समझें, समय अनमोल है इसे बर्बाद न करें.

कुंभ – इस राशि के लोगों को ऑफिस में कुछ लोग आत्मसम्मान को चोट पहुंचा सकते हैं, आपका काम ही साथ देगा, उसे मजबूत रखें. प्रतिस्पर्धा करने वाले चुनौती दे सकते हैं, व्यापारी अपने काम को बहुत ही ध्यान से करें और नए प्रयोग भी करते रहें

Rashifal 2 December 2022: मीन – मीन राशि के लोगों के मन में दुविधा बनी रहेगी किंतु इस स्थिति से बचना चाहिए. उच्चाधिकारियों के बताए काम को अच्छी तरह से समझ कर करें. मेंटली एक्टिव रहें

 

 

 

Related Articles

Back to top button