Rashifal 18 April: इन राशियों पर आज जमकर बरसेगी बजरंग बली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल….
मेष – मेष राशि के लोगों को ऑफिशियल काम को यदि और बेहतर बनाने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी पड़े तो पीछे न हटे. व्यापारी वर्ग को एक सलाह दी जाती है कि बड़ी बातों को महत्व देने के प्रयास में छोटी बातों को अनदेखा न करें. युवा वर्ग अपने मनोभावों में उतार-चढ़ाव से लक्ष्य व प्राथमिकताओं को प्रभावित न होने दें. आज के दिन की बात करें तो पारिवारिक दृष्टि से दिन बहुत ही अच्छा है निजी संबंधों में प्रेम बढ़ेगा. सेहत की दृष्टि से मानसिक रूप से आप कुछ अस्वस्थ नजर आएंगे, इसके निवारण के लिए अपने आराध्य का स्मरण करें.
वृष – इस राशि के लोगों के काम से कार्यस्थल पर बॉस के साथ अन्य लोग भी आपके काम से बहुत प्रभावित होंगे, संभावना है कि आप अपने जूनियर के रोल मॉडल बन सकते हैं. व्यापारी वर्ग वित्तीय या व्यावहारिक मामलों को लेकर चिंता करने के बजाय सही दिशा में कदम उठाए. इससे व्यापार का विस्तार जल्दी संभव होगा. युवा वर्ग के मस्तिष्क में आए अनेक विचारों के चलते, वह दुविधा की स्थिति में आ सकते हैं, किसी एक निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए ज्ञानी व्यक्ति के साथ सलाह मशवरा करना चाहिए. पारिवारिक सदस्यों के साथ हुए मतभेद दूर होंगे, जिसके चलते रिश्ते में पुनः प्रेम संबंध बढ़ेगा. आज के दिन सेहत को लेकर चिंता करने वाली कोई बात नहीं है, आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
मिथुन – मिथुन राशि के सॉफ्टवेयर कंपनी में जॉब करने वालों को कार्य के प्रति सजगता बनाए रखनी होगी. व्यापारी वर्ग को निर्णय लेने में देर करने से बचना होगा, निर्णय लेने में की गई देरी से हाथ आया मौका भी लौट सकता है. युवा वर्ग को आलस्य को पीछे छोड़ते हुए, मेहनती होने पर ज्यादा फोकस करना होगा अन्यथा मुनाफा भी घाटे में बदल सकता है. यदि आप घर के बड़े हैं तो आपको पारिवारिक मुद्दों को हल करते समय समझदारी का परिचय देना होगा. जो लोग ओवरटाइम करते हैं उन्हें नींद पूरी लेने का प्रयास करना होगा, अन्यथा अनिद्रा कई रोगों की जननी बन सकती है.
कर्क – इस राशि के लोगों को सफलता की सीढ़ियां चढ़ने के लिए एक समय पर एक ही कदम उठाना होगा, जल्दबाजी में आकर कोई काम करने से बचने होगा. व्यापारियों को लाभ हानि पर गौर करने के बजाय व्यापारिक प्राथमिकता तय करनी होगी, जिसके चलते वह अपने व्यापार को उन्नति के शिखर पर पहुंचा सके. युवा वर्ग सीमा और बंधन से दूर रहकर अपनी खुशियों की खोज करें, खुद के खुश होने पर आप अन्य काम मन से कर सकेंगे. घर के संवेदनशील मामलों पर शोध करने के बजाय बहुत समझदारी से संभालने होंगे, अन्यथा बात बिगड़ सकती है. जिन लोगों को अर्थराइटिस की दिक्कत है आज वह गठिया रोग के दर्द से ज्यादा परेशान हो सकते हैं.
सिंह – सिंह राशि के लोगों को कार्यस्थल की स्थितियों को गहराई से समझने का प्रयास करना होगा, उनसे उलझने के बजाय आगे बढ़े. व्यापारियों के समक्ष एक साथ कई बड़ी कंपनियों के ऑफर आ सकते हैं, अनेक विकल्पों की उपस्थिति दुविधा उत्पन्न कर सकती है. युवा वर्ग जिससे प्रेम करते हैं उससे भावनाएं प्रकट करें. ऐसा न हो पहले आप पहले आप के चक्कर में गाड़ी आगे निकल जाए. अतिथियों के आगमन की सूचना प्राप्त हो सकती है, जिसके चलते खर्चों में बढ़ोतरी की संभावना है. स्वास्थ्य में पेट दर्द जलन और एसिडिटी की समस्या को लेकर अलर्ट रहें, ऐसा पित्त की मात्रा बढ़ने के कारण हो सकता है, पानी और ठंडी खाने पीने की चीजों का सेवन अधिक करें.
कन्या – इस राशि के लोग अपने सरल व सहज भाव से कार्य स्थल पर सभी को आकर्षित करेंगे, व्यापार की बात करें तो प्रॉपर्टी का काम करने वालों को पैसे के लेन-देन में घाटा हो सकता है. युवाओं को एक सलाह दी जाती है उन्हें अतीत के दामन से बाहर निकलना होगा, वरना वह हमेशा अतीत के पल याद करके भावुक हो सकते हैं. अपने सहयोग के से परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा. सेहत को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखना है, अपने चारों ओर साफ सफाई का माहौल बनाए रखे क्योंकि गंदगी के चलते बीमार हो सकते हैं.
तुला – तुला राशि के लोग कार्यस्थल पर स्वार्थी महिला से बचें, वह अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए आपका प्रयोग कर सकती है. जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाने के इच्छुक हैं, वह पैसा लगाने से पहले वरिष्ठ की राय अवश्य लें. युवा वर्ग आज सारा दिन खेलकूद व सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे, जिस कारण वह अपनों को भी समय नहीं दे पाएंगे. अभिभावकों की उम्मीदों पर खरा उतरने से आज घर के सभी बड़े लोगों से स्नेह प्राप्त होगा. जो लोग नियमित दवाई का सेवन करते हैं वह चिकित्सक के सुझाव बिना बन्द न करें, दवा बंद करने पर रोग पुनः उभर सकते हैं.
वृश्चिक – इस राशि के लोग लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे, साथ ही नए संपर्क भी निर्मित होंगे. जिसका फायदा उन्हें वर्तमान में न सही लेकिन भविष्य में जरूर होगा. व्यापारी वर्ग को मेहनत करने में किसी तरह की कोई कमी नहीं रखनी है, उनकी मेहनत व्यापार में जबरदस्त लाभ दिलाने में मदद करेगी. युवा वर्ग किसी नए विचार या व्यक्ति के प्रति आकर्षित हो सकते हैं, इसलिए अपने मन पर नियंत्रण पाने को कोशिश करें. खर्च करने के बजाय धन संचय करने पर जोर देना होगा, क्योंकि आपकी बचत ही जरूरत के समय काम आती है. सेहत की दृष्टि से एसिडिटी की दिक्कत से परेशान हो सकते हैं, इसलिए मिर्च मसाले वाले खाने से परहेज करना होगा.
धनु – धनु राशि के लोग कार्य पर ध्यान दें क्योंकि बॉस व उच्च अधिकारी आपके कार्यों की कभी भी समीक्षा कर सकते हैं. जो व्यापारी कारोबार से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना चाहते हैं तो अभी रुक जाए और समय अनुकूल होने का इंतजार करें. युवा वर्ग किसी नए विचार या व्यक्ति के प्रति आकर्षित हो सकते हैं. यदि परिवार के भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखकर कोई निवेश करना चाहते हैं तो भूमि, संपत्ति या घर में निवेश करना लाभप्रद साबित होगा. सेहत की बात करें तो जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव है, उन्हें अपनी स्किन का खास ध्यान रखना होगा, क्योंकि स्किन एलर्जी होने की आशंका है.
मकर – इस राशि के लोग कार्यस्थल पर योग्यता का परिचय देते हुए चारों ओर से प्रशंसा बटोरेंगे. जो लोग नर्सरी से संबंधित कार्य करते हैं उनको अपने नर्सरी में हरी पत्तियों वाले पौधे और अट्रैक्टिव फूलों का स्टॉक अधिक रखना चाहिए. युवा वर्ग सही उत्तर और निर्णय के लिए किसी और की बातों में न आकर अपने अंतर्मन की सुने. दांपत्य जीवन में रह रहे लोग संबंध में नई ऊर्जा और उत्साह का अनुभव करेंगे, जिसके चलते वह रिश्तो को समय भी देंगे. हेल्थ की बात करें तो शरीर के किसी भाग में सूजन हो सकती है, जिसको लेकर आपको अलर्ट रहना चाहिए.
कुंभ – कुंभ राशि के लोग करियर से संबंधित निर्णय लेते समय अंतर्मन की सुने, कभी-कभी दिल की आवाज सुनना भी फायदेमंद होता है. आज के दिन व्यापारी वर्ग अनुभवी व्यक्ति के संग मिलकर निवेश की योजना बना सकते हैं. युवा वर्ग परिवर्तन से घबराने के बजाय उसका डटकर सामना करें, चुनौतियों पर जीत हासिल करने का प्रयास भी. किन्ही कारणों से निवास स्थान में परिवर्तन करना पड़ सकता है, जिसके लिए अपने और अपने परिवार के मन को मजबूत करें. सेहत की बात करें तो आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ सामान्य रहेगा. स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में लाभ मिलेगा.
मीन – इस राशि के लोग कार्यस्थल पर चुनौतियों व कठिनाइयों से भागने के बजाय उनका साहस के साथ सामना करें. ऐसे लोग जो स्टेशनरी का काम करते हैं आज उन्हें कार्यालय में स्टेशनरी सप्लाई करने का बड़ा आर्डर मिल सकता है, जिसके चलते उन्हें मुनाफा भी बड़ा होने की संभावना है. युवा वर्ग दिखावे बाजी में पैसा खर्च करने से बचें, आप जैसे हैं वैसे ही रहने का प्रयास करें. घर के छोटे बड़े सभी सदस्यों से तालमेल बनाकर चले, क्योंकि कठिन समय में परिवार व मित्रों का सहयोग ही काम आएगा. जो लोग काफी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, उन्हें अपने इलाज और परहेज विधि में परिवर्तन लाना होगा. जिससे सेहत को जल्दी से सही किया जा सके.



