Rashifal 17 April: इन राशि वालों को मेहनत का मिलेगा फल, पढ़ें अपना राशिफल…
Rashifal 17 April मेष – इस राशि के लोगों को यदि कार्यस्थल पर जूनियर की सहायता करने का अवसर मिले तो इसे हाथ से बिल्कुल भी जाने न दें, अधीनस्थ के आगे बढ़ने में उसका सहयोग करें. ऐसे लोग जो जनरल स्टोर या अनाज का व्यापार करते हैं आज के दिन उन्हें बड़ा मुनाफा मिलने की संभावना है. युवा वर्ग को नेटवर्क का दायरा बढ़ाने के लिए सामाजिक कार्यों में एक्टिव रहना होगा, जिससे लोग आपको जानेंगे और जुड़ने का प्रयास भी करेंगे. पैसे को लेकर यदि पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव है, तो उसे जितनी जल्दी हो सके दूर करने का प्रयास करें अन्यथा रिश्तो में दरार आ सकती हैं. सेहत को सही रखने के लिए मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का प्रयास करना होगा, आप जितना ज्यादा खुश रहेंगे आपका स्वास्थ्य उतना ही अच्छा रहेगा.
वृष – वृष राशि के लोग यदि किसी कंपनी के मालिक हैं तो कर्मचारियों पर हुक्म न चलाएं, बल्कि उनसे प्यार से अपने काम करवाएं. छोटे व्यापारियों को मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है, कड़ी मेहनत के बाद व्यापार में सफलता और मुनाफा होता दिखाई देगा. युवाओं को जनसेवा की ओर कदम बढ़ाने पर विचार करना होगा, इसके लिए वह जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करें. माता पिता के साथ अपने तालमेल बनाकर चलें जरूरत के समय उनसे सहयोग मिलेगा. बढ़ते हुए वजन को लेकर अलर्ट रहें, खासकर के जिनका कमर का हिस्सा बढ़ रहा है. उन्हें ध्यान देना होगा.
मिथुन – इस राशि के लोगों को ऑफिशियल कार्य में आपका परफेक्शन अहंकार का रूप न लेने पाए इस पर ध्यान दें. खाने-पीने के व्यापारियों को अपने ग्राहकों के साथ संबंध को मजबूत बनाकर रखना होगा, कोशिश करें कि उनके और आपके बीच का प्रेम व्यवहार बना रहे. युवाओं के दिन की शुरुआत बेहद अच्छी होगी, जिससे उन्हें सारा दिन कार्य करने की ऊर्जा मिलेगी और कार्य पूरे भी होंगे. परिवार के सभी सदस्यों के मेल मिलाप बनाकर चले, वर्तमान समय में पुराने संबंध काम आएंगे. चलते फिरते वक्त अपना खास ध्यान रखना होगा, क्योंकि गिरकर चोट लगने की आशंका है.
कर्क – कर्क राशि के लोग ऑफिशियल काम में गलती न हो पाए इसका ध्यान रखें, इसके साथ ही उच्च अधिकारियों तक कोई भी गलत फीडबैक नहीं जाना चाहिए, अन्यथा नौकरी तक बात आ सकती है. जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं. उन्हें पार्टनर से ज्यादा उम्मीद रखने से बचना चाहिए, उनसे उम्मीद आप की निराशा का कारण बन सकती है. घर हो या बाहर युवा वर्ग को मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी करने पर ध्यान देना चाहिए. आज के दिन सभी पारिवारिक सदस्य अपने कार्य में व्यस्त रहेंगे, जिस कारण एक दूसरे का हाल चाल लेने का भी किसी को समय नहीं मिल सकेगा. जिन लोगों को क्रोध अधिक आता है उन्हें इस पर कंट्रोल करना होगा, अन्यथा बेवजह ही अस्वस्थ हो जाएंगे.
सिंह – इस राशि के नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को अलर्ट रहना होगा, कोई आप की कमियों को बॉस तक पहुंचाने का काम कर सकता है. व्यापारी वर्ग बिजनेस पार्टनर के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर पारदर्शिता रखें. युवा वर्ग के मन में आज के दिन दूसरों के साथ कंपटीशन की भावना रहेगी, स्वस्थ माहौल में कंपटीशन करना कोई बुरी बात नहीं है. पारिवारिक स्थिति की बात करें तो दिन आज सामान्य है, मन प्रसन्न रहने वाला है, जिस कारण लोगों का सहयोग और सभी का स्नेह प्राप्त होगा. जो महिलाएं गर्भवती हैं उन्हें खानपान को लेकर सजग होना होगा, इसके साथ रूटीन चेकअप भी कराती रहें.
कन्या – कन्या राशि के जो लोग किसी रिसर्च विंग में कार्य कर रहे हैं, उनको कड़ी-मेहनत करनी चाहिए. व्यापारी वर्ग यदि आप निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, तो इस और आगे बढ़ना भविष्य के लिए लाभकारी रहेगा. युवा वर्ग के लिए आज कर्म और भाग्य का अच्छा संतुलन बना रहेगा, जिससे मेहनत के परिणाम जल्दी और अच्छे प्राप्त होंगे. घर के बड़े बुजुर्गों के प्रति अपने फर्ज को निभाते हुए उनका सम्मान और सेवा करें. उनकी सेवा करने का कोई भी मौका बिल्कुल नहीं छोड़े. लीवर से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, यदि परेशानी अधिक हो तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें.
तुला – इस राशि के सॉफ्टवेयर से संबंधित कार्य करने वालों के लिए अति व्यस्तता का समय रहेगा. काम की अधिकता के चलते ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है. व्यापारी वर्ग को अपने कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार रखना होगा, अन्यथा तीखी बातों से वह नाराज हो सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को प्रोफेशनल तरीके से पढ़ाई करनी होगी, तभी वह अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल होंगे. जो महिलाएं घर में सिलाई या फैशन डिजाइनिंग से संबंधित कारोबार करती है, उनके लिए समय उपयुक्त है. जो लोग पहले से बीमार हैं उनकी बीमारियों में कुछ आराम मिलेगा, जिस कारण आज आप कुछ हल्कापन महसूस करेंगे
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के लोगों की ऑफिस में काम को लेकर परफार्मेंस काफी अच्छी रहेगी. जिसकी प्रशंसा बॉस से लेकर उच्च अधिकारी भी करते नजर आएंगे. कारोबारियों को व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ विरोधियों पर भी पैनी निगाह रखनी होगी, क्योंकि वह आस्तीन का सांप बनकर आपको डंस सकते हैं. युवा वर्ग को अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए. दूसरों पर अधिक विश्वास तनाव का कारण बन सकता है. जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलें, उनके साथ दिल की बात भी साझा कर सकते हैं. गीले व चिकने फर्श पर चलते समय अलर्ट रहें, क्योंकि गिरने से कमर में चोट लगने की आशंका है.
धनु – इस राशि के शोधपरक कार्यों में लगे लोगों के लिए दिन बेहद अच्छा रहेगा. कारोबार से संबंधित यदि कोई सरकारी काम पेंडिंग है, तो समय रहते इसे पूरा करा ले. इसके साथ ही खुद को कानूनी दांवपेच से दूर रखने का प्रयास करें. डेस्टिनी का पूरा सपोर्ट युवा वर्ग के साथ रहने वाला है, इसलिए मेहनत करने में कोई कसर न छोड़े. मेहनत का फल जरुर मिलेगा. काम की व्यस्तता के चलते परिवार के लोगों को कम समय दे पाएंगे, जिस कारण मन खिन्न हो सकता है. सेहत की बात करें तो आज ओवर ईटिंग से बचना होगा, जरूरत से थोड़ा कम भोजन करना पेट के लिए उत्तम रहेगा.
मकर – मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन कर्म प्रधान रहने वाला है, ऑफिशियल कार्य को पूरा करना आपकी प्राथमिकता होगी. व्यापारी वर्ग ने यदि क्लाइंट को कोई बड़े सौदे के लिए हामी भर दी है, तो अपनी बात पर खरा उतरने का प्रयास करें और जल्द से जल्द वादे को पूरा करें. युवा वर्ग को अपने दिन की शुरुआत इष्ट आराधना से करनी चाहिए, जिससे प्रभु का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा. दांपत्य जीवन में प्रेम व्यवहार बना रहेगा, तो वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी को लाभ मिलने के आसार दिख रहे हैं, उनके बनते हुए कार्य आपको प्रसन्न करेंगे. सेहत की दृष्टि से दिनचर्या में योग और ध्यान को शामिल करते हुए खुद को स्वस्थ रखने का प्रयास करें.
कुंभ – इस राशि के लोगों को वर्तमान समय में कर्मप्रधान रहते हुए, अपने कार्य पर पैनी निगाह बना कर रखनी होगी. वर्तमान ग्रहों की स्थितियों को देखते हुए पुराने किए गए निवेश से व्यापारी वर्ग को बड़ा मुनाफा होने की संभावना है. युवा वर्ग मित्रों के प्रति दिमाग में किसी भी प्रकार की शंका को जन्म न लेने दें, यदि मन में कोई बात है तो मित्र से बात करके उस गलतफहमी को दूर करें. यदि आप घर के बड़े हैं तो घर के छोटो के साथ अधिक समय व्यतीत करें, उनसे बातचीत करके उनके मनोभावों को जानने का प्रयास करें. हेल्थ की छोटी-सी भी समस्या बड़ी लग सकती है, जिससे बेवजह का तनाव रहेगा.
मीन – मीन राशि के लोगों की ऑफिशियल स्थितियों की बात करें तो आलस्य के चलते कार्य पेंडिंग हो सकता है. व्यापारी वर्ग को किसी भी व्यक्ति पर अधिक भरोसा करने से बचना होगा, अन्यथा यह आपके आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है. युवा वर्ग को मुकाबला करने में ज्ञान की आवश्यकता पड़ेगी, इसलिए संबंधित पुस्तकों के माध्यम से ज्ञानार्जन करते चलें. पारिवारिक माहौल आनंदमय रहने वाला है. परिवार के लोगों के साथ मौज-मस्ती करना चाहिए. सेहत की बात करें तो आज आप मांसपेशियों के दर्द को लेकर परेशान हो सकते हैं, आराम के लिए किसी अच्छे तेल की मालिश करें.


