Rashifal 14 November 2022: जानें किन राशि वालों के लिए बेहतर रहने वाला है सप्ताह का पहला दिन – RGH NEWS
राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

Rashifal 14 November 2022: जानें किन राशि वालों के लिए बेहतर रहने वाला है सप्ताह का पहला दिन

Rashifal 14 November 2022 : सोमवार को कन्या राशि के लोग ऑफिशियल कार्य में गलतियां करने से बचें, अन्यथा बॉस बाहर का रास्ता भी दिखा सकते हैं. वहीं, मीन राशि के युवा विकट परिस्थिति देखकर घबराएं नहीं, बल्कि अपना मनोबल बढ़ाएं रहें, इसी मनोबल के आधार पर वह आगे भी बढ़ेंगे.

मेष-  इस राशि के लोग ऑफिस के कार्यों की कमान अपने हाथों में ले लें अन्यथा कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां नियंत्रण से बाहर भी जा सकती है. व्यापारियों का मुनाफा बढ़ने के साथ-साथ कार्यभार भी बढ़ेगा. यदि लाभ कमाना है तो जिम्मेदारियां भी ज्यादा उठानी ही पड़ेगी. युवा अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें अन्यथा उदासीनता का भाव आपको लक्ष्य से पीछे ढकेल सकता है. आपके कुल से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है और नए मेहमान की किलकारियां घर के आंगन में गूंज सकती हैं. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बहुत शुभ है, जी हां मानसिक चिंता से छुटकारा मिलेगा और रोगों में भी आराम मिलेगा जिससे मन प्रसन्न होगा. कर्ज़ की वसूली के लिए लेनदार दरवाजे पर खड़े हो सकते हैं जिस कारण वर्तमान में मुश्किलें पैदा हो सकती है.

वृष- वृष राशि के लोगों को ऑफिस में अपने सहयोगियों से पूरा काम लेने और लाभ पाने के लिए उनके काम पर पैनी निगाह रखनी होगी. व्यापारियों के लिए सोमवार का दिन शुभ है. आज ग्राहकों की संख्या बढ़ सकती है या कोई बड़ी डील होने से मन मुताबिक लाभ होगा. अपनों की बातें युवाओं के दिल को चोट पहुंचा सकती है इसलिए तीखी वाणी का प्रयोग करने वालों से दूर रहें और खुद भी वाणी पर कंट्रोल रखें. पिता जी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है इसलिए  उनका ध्यान रखें जरा सी भी दिक्कत होने पर डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें. सेहत को लेकर सजग रहें.ब्लड से संबंधित दिक्कत हो सकती है. खानपान पर ध्यान दें. आज यदि आपके जीवन का कोई महत्वपूर्ण दिन है तो फिर उसे सेलिब्रेट करने का सबसे उत्तम तरीका किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराना है.

मिथुन- इस राशि के लोगों से उनके बॉस कार्य का ब्योरा मांग सकते हैं इसलिए उनके मांगने के पहले ही कार्यों की रिपोर्ट तैयार कर लें. व्यापार की पब्लिसिटी करने के लिए सोशल मीडिया बहुत ही अच्छा प्लेटफार्म है. इसलिए समय निकालकर सोशल मीडिया को समय दें जिससे आपके नेटवर्क बढ़ेंगे साथ ही व्यापार का विस्तार भी होगा. सफलता देखते ही लापरवाही करना अच्छी बात नहीं हैं इसलिए युवा वर्ग विशेष ध्यान दें किसी भी तरह की लापरवाही न करें अन्यथा सफलता दरवाज़े पर दस्तक देकर भी लौट सकती है. पिताजी की कुछ बातें आपको चुभ सकती हैं लेकिन वह जो कुछ भी कह रहे हैं वह आपके हित में ही है इसलिए उनकी बातों को दिल पर न लें. वाहन चलाते समय दोस्तों के साथ रेस न करें साथ ही यातायात के नियमों का भी पालन करें क्योंकि वाहन दुर्घटना की आशंका है. महिलाओं के लिए आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है, दिन अच्छा है तो इसे दिल खोलकर एंजॉय भी करें.

कर्क- कर्क राशि के टारगेट बेस्ड कार्य करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, वह अपना टारगेट आसानी से व समय पर पूरा कर सकेंगे. बिजनेस में मंदी की वजह से पैसे की तंगी हो सकती है जिसकी वजह से आज मूड खराब रहेगा. सप्ताह के अंतिम दिन चल रहे हैं ऐसे में आपको एनर्जेटिक होके काम करना होगा जिससे काम समय पर पूरा हो सके. ससुराल पक्ष से मांगलिक कार्य होने की सूचना मिलेगी, जिसे सुनकर मन खुश हो जाएगा. आज शारीरिक एवं मानसिक स्थितियों का तालमेल बना रहेगा जो आपको स्वस्थ रखेगा, इसे आगे भी बनाए रखने का प्रयास करते रहिएगा. उच्च पद पर प्रतिष्ठित व्यक्तियों से आपके संपर्क बनेंगे, इन्ही सम्पर्क के माध्यम से आपके भविष्य के कई सारे काम बनेंगे.

सिंह- इस राशि के जो लोग सरकारी विभागों में कार्यरत हैं, उनके अच्छे काम को देखते हुए उनके विभागीय अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. अनाज के बड़े व्यापारियों को मंदी का सामना करना पड़ सकता है इसलिए स्टॉक डंप करने के बजाय उसे कम मुनाफे में या लागत कीमत पर ही निकाल दें. मॉडलिंग फील्ड में जाने के इच्छुक युवाओं को अपनी फिजिकल फिटनेस पर पहले से अधिक फोकस रखना होगा जिससे उनका सलेक्शन जल्दी हो सके. परिवार में व्यक्तिगत संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी, संबंधों में मधुरता से घर का वातावरण भी सुखद रहेगा. जो लोग बीमार चल रहे हैं, वह अपनी सेहत का ध्यान रखें, सेहत को लेकर उनका मामला कुछ गंभीर रह सकता है. किसी के साथ की गई भलाई कभी बेकार नहीं जाती आज आपको इसका स्वंय पर प्रत्यक्ष प्रमाण देखने को मिलेगा. वर्तमान समय में आपके द्वारा किये गए सद्कर्म आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाएंगे.

कन्या- कन्या राशि के लोग ऑफिशियल कार्य में गलतियां करने से बचें अन्यथा बॉस बाहर का रास्ता भी दिखा सकते हैं. व्यापारी नए ग्राहक जोड़ने के साथ-साथ पुराने ग्राहकों पर भी अवश्य दृष्टि रखें. आपके यही ग्राहक ही आपको लाभ दिलाएंगे. युवा अपने काम से काम रखें और दूसरों के किसी भी काम में हस्तक्षेप करने से बचें, टीका टिप्पणी करने का विपरीत प्रभाव पड़ेगा. आज आपको घर के वरिष्ठ लोगों को उपहार देकर खुश करना चाहिए, उपहार देने के लिए किसी खास दिन का इंतजार न करें. जो रोगी डिप्रेशन से पीड़ित हैं उन्हें अपने डॉक्टर के संपर्क में रहना चाहिए. अपने शत्रु पर पैनी निगाह रखें, हो सकता है वह आपकी कमियों को पहचान कर उसका लाभ उठाएं.

तुला- इस राशि के लोग करियर की नयी शुरुआत करने वाले किसी के सानिध्य में रहकर कार्य करें तो अच्छा होगा. स्टील के व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है आज आपको अच्छा मुनाफा होने की संभावना दिख रही है. युवा अपने सलाहकारों को अपने आस-पास ही रखें और उनसे विभिन्न विषयों पर चर्चा करके ही कोई कार्य करे उनकी सलाह आपके लिए लाभकारी होगी. घरेलू मामलों में परिवार के लोग आपसे राय मांग सकते हैं, ऐसे में आपको निष्पक्ष होकर राय देना चाहिए. यदि आप किन्हीं रोगों से परेशान हैं तो अब आपको उन रोगों से मुक्ति मिलेगी जिससे आप आंतरिक तौर पर प्रसन्न होंगे. लेखन कार्य से जुड़े लोग अपनी कलम पर अधिक फोकस करें तभी तो वह कुछ नया और अच्छा लिख सकेंगे.

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के लोगों को उच्च अधिकारी वर्ग से अच्छा संपर्क बनाने का प्रयास करना चाहिए, आज बनाया गया संपर्क भविष्य में काम आने वाला है.  अनाज के व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छे संकेत लेकर आया है, उनकी आय में वृद्धि की संभावनाएं हैं. युवा वर्ग अपना साहस और पराक्रम दिखा कर सफलता प्राप्त कर सकेंगे, कभी भी किसी भी काम में हिम्मत नहीं हारनी चाहिए. पारिवारिक वाद विवाद के कारण कुछ कठिनाइयों का सामना करना होगा, इसके लिए मानसिक तौर पर तैयार रहना चाहिए- पेट में यदि कोई सिस्ट है तो सजग हो जाएं और उसका किसी योग्य चिकित्सक की देख-रेख में इलाज कराएं, उनके निर्देश का पालन करें. आपको अनाज का दान करना चाहिए, और यह किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दें, ऐसा करने से आप अपने पुण्यों को बढ़ा सकेंगे.

धनु- इस राशि ने यदि नयी नौकरी के लिए आवेदन किया है तो संभावना है कि आज उन्हें इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है. इलेक्ट्रॉनिक सामान के कारोबारियों की आज दसों अंगुलियाँ घी में होने वाली है जी हां आज इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बिक्री अच्छी होगी. युवा वर्ग को एक विशेष सलाह है कि कुछ बातें सिर्फ अपने तक ही रखनी चाहिए, इसलिए अपने सीक्रेट किसी से शेयर न करें. लंबे समय के बाद पुराने रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है जिनसे पुन: अच्छे सम्पर्क स्थापित होंगे. बीमार चल रहे लोग सजग रहें लोगों को स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना होगा, अचानक स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है. आज आपको दूसरों के साथ तर्क-वितर्क करने की स्थिति से बचना होगा. कोशिश करें कि बिना मांगे अपनी राय भी किसी को न दें.

मकर- मकर राशि के लोग किसी भी कार्य को लेकर जल्दबाजी न करें, आवश्यक कार्य में की गई जल्दबाजी से कई गलतियां हो सकती है जिसका आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. टेलीकम्यूनिकेशन के व्यापारी आज अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे, उनका काम आज के दिन कुछ ज्यादा अच्छा चलेगा. युवा अपने कार्यों का प्रारंभ हनुमान जी की आराधना के साथ करें, हनुमान जी उनके कार्यक्षेत्र में आ रहें सभी संकट को दूर करेंगे. कोई भी ऐसा कार्य करने से बचें जिसके कारण आपके अपने आप पर क्रोधित हों. आंखो को लेकर अलर्ट रहें. आंखो से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें. सामाजिक कार्यों में सफलता तथा यश की प्राप्ति होगी इसलिए सामाजिक कार्यों में एक्टिव बने रहें.

कुंभ- इस राशि के शोधपरक कार्य करने वालों को अपने कार्य पर और भी अधिक फोकस करना चाहिए तभी वह सफल हो सकेंगे. व्यापारी अपने कर्मचारियों से काम लेने के लिए अपने व्यवहार को नरम ही रखें, गर्मी दिखाने पर कर्मचारी नाराज भी हो सकते हैं. युवाओं का मन अशांत होने के कारण किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा. जिससे वह और परेशान रहेंगे. घर से दूर रहकर जॉब या पढ़ाई करने वालों को कुछ समय का ब्रेक मिल सकता है जिससे वह घर वापसी का प्लान बना सकते हैं. गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें साथ ही रूटीन चेकअप कराने में किसी भी तरह की लापरवाही न करें. सकारात्मक लोगों के संपर्क में रहें और उनके संपर्क में रहते हुए उनसे लाभ प्राप्त करने के बारे में भी विचार करें.

Rashifal 14 November 2022 मीन- मीन राशि के वाले पहले जिस संस्थान में काम कर चुके हैं, उन्हें वहां से फिर से नौकरी करने का ऑफर मिल सकता है, ऑफर अच्छा हो तो ज्वाइन करने में कोई दिक्कत नहीं है. कारोबारियों की कमाई तो आज बढ़िया रहेगी, किंतु उन्हें अपने प्रॉडक्ट की गुणवत्ता पर भी ध्यान देना होगा. विपरीत या कठिन परिस्थितियां देखकर युवाओं को घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि अपने कांफिडेंस को कमजोर न होने दें, आगे बढ़ना तय है. फेमिली के साथ यदि काफी समय से बाहर नहीं गए हैं और धार्मिक यात्रा का अवसर मिले तो जरूर जाएं. हेल्थ की जांच समय समय पर कराते रहें, ताकि पनपने वाली बीमारी का पता लग सके. ताजा हालात को देखते हुए दिन की प्लानिंग करें.

Related Articles

Back to top button