Rashifal 14 April : आज इन राशि वालों को मिलेगा बड़ा लाभ, पढ़ें अपना राशिफल….
Rashifal 14 April मेष – मेष राशि के बैंकिंग की जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छा बीतेगा. ऐसे व्यापारी जो चमड़े का या उससे निर्मित फुटवियर, बैग आदि का व्यापार करते हैं. उन्हें आज के दिन बड़ा मुनाफा होने की संभावना है. युवाओं को आज के दिन सजग रहने की सलाह है, अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए, वह आपकी अच्छाई का फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं. परिवार में यदि कोई कलह होती है, तो उस विवाद को शांत कराने में मध्यस्थता करानी पड़ सकती है. सेहत की बात करें तो आज छोटी मोटी शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
वृष – इस राशि के शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को तबादला और प्रमोशन मिल सकता है, जिसके लिए वह अपना बैग और मन पहले से तैयार कर लें. व्यापारी वर्ग को अपनी काम की गुणवत्ता को सुधारने का प्रयास करना होगा, इसके साथ ही कानूनी दांव पेच से सतर्क रहें. युवाओं को अपने पुराने संपर्क को एक्टिव करके, उसे पहले से और मजबूत बनाने का प्रयास करना होगा. इसके साथ ही नए लोगों से भी मिले. छोटी बहन यदि आपके पास मदद के लिए आती है, तो उसे निराश न करें. अपना बड़प्पन दिखाएं और उसकी मदद करें. सेहत की बात करें तो दांतों की देखभाल करनी होगी, इसके लिए दो से तीन बार ब्रश करें.
मिथुन – मिथुन राशि के लोगों को इस समय करियर से संबंधित प्लानिंग करने पर पूरा फोकस करना चाहिए. इसके लिए आपको अपने सीनियर की मदद लेनी चाहिए. ऐसे व्यापारी जो कारोबार बढ़ाने के लिए लोन आदि की कोशिश कर रहे हैं, तो आज के दिन उनके काम बनते नजर आ रहे हैं. जो विद्यार्थी अन्य शिक्षा हेतु ऑनलाइन कोर्स आदि करना चाहते हैं, तो आज का दिन एडमिशन लेने के लिए उत्तम है. परिवार में मुसीबत के समय अपनों का सहयोग मिलेगा, इसके साथ ही अभिभावकों को संतान के प्रति जो चिंताएं थी उसमें कुछ कमी भी आएगी. सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न बरतें. अचानक तबीयत खराब हो सकती है.
कर्क – इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. आज आप अपने अनुरूप कार्य करने के लिए स्वतंत्र होंगे. बड़े व्यापारियों को व्यापारिक संबंधों को बढ़ाने पर जोर देना होगा, इसके लिए आपको अपनी बिजनेस पॉलिसी में कुछ परिवर्तन लाने होंगे. आज के दिन युवाओं का मन भक्ति भाव में डूबा रहेगा, तो वहीं दूसरी भगवान सूर्य की आराधना आपको ऊर्जा प्रदान करेगी. छोटी छोटी बातों पर झगड़ा करने की बजाय, उसे इग्नोर करने की कोशिश करें अन्यथा पारिवारिक सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं. किचन में काम करने वाली महिलाओं को और वाहन चलाने वाले लोगों को दुर्घटना को लेकर अलर्ट रहने की सलाह दी जाती है.
सिंह – सिंह राशि के लोगों के ऑफिशियल काम आसानी से बनते चले जाएंगे, बस आपको प्रयास में कमी नहीं रखनी है. ग्रहों की सकारात्मक स्थिति व्यापारियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है, आज के दिन व्यापारियों को बड़ा मुनाफा होने की संभावना है. ऐसे युवा जो प्रेम बंधन से जुड़े है, उन्हें अपने पार्टनर को समय देना होगा, अन्यथा वह आपसे नाराज हो सकते हैं. परिजनों की बातों को दिल पर न लें, यदि वह कुछ कहते है, तो इसमें आपकी भलाई छिपी है. घर के सदस्यों के साथ सामंजस्य बैठाकर चलना होगा. हेल्थ को देखते हुए चिकनाई युक्त भोजन खाने से परहेज करें, अन्यथा पेट खराब हो सकता है.
कन्या – इस राशि के लोगों को ऑफिशियल कार्य को करते समय टाइम-टेबल का ध्यान रखना है, कोशिश करें कि निर्धारित समय में अपना पूरा काम कर सकें. व्यापारियों की काम को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी, जिस कारण आज थकान भी हो सकती है. जो युवा करियर को लेकर शंकित है, उन्हें डाटा मैनेजमेंट के कार्य पर फोकस करना चाहिए. घर से बाहर जाते समय लॉक रीचेक कर के निकले, क्योंकि चोरी होने की आशंका है. सेहत की बात करे तो आज के दिन बासी भोजन से परहेज करना चाहिए, क्योंकि फूड प्वाइजनिंग की समस्या होने की आशंका है.
तुला – तुला राशि के लोगों पर आज के दिन जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ाने वाला है, ऐसे में चिंता को दिमाग में स्थान न दें. जो लोग लग्जरी आइटम का काम करते हैं, उन्हें अपनी सेल्स को बढ़ाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी. युवाओं को सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना होगा, इससे लोग आपको ज्यादा से ज्यादा जानेंगे और नए नेटवर्क भी स्थापित होंगे. संतान की चाह रखने वाले दंपत्तियों की इच्छा पूरी होने की संभावना बन रही है, जिससे चलते घर में खुशी का माहौल बनेगा. अर्थराइटिस के मरीज घुटनों के दर्द से परेशान हो सकते हैं, रोग को हल्के में न लें और जल्दी ही किसी अच्छे चिकित्सक से परामर्श करें.
वृश्चिक – इस राशि के लोग ऑफिस में सभी के साथ व्यवहार अच्छा रखें, और टीम को एकजुट करके कार्य को पूरा करने का प्रयास करें. जो व्यापारी कारोबार का एक्सटेंशन करना चाहते हैं, उनके लिए उपयुक्त समय चल रहा है. आज के दिन युवा वर्ग किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में आने से बचें, जो भी फैसला लें वह अपने दिमाग और सूझ-बूझ से लें. घर में छोटों की सफलता से मन प्रसन्न होगा, और घर का माहौल भी अच्छा होगा. जिन लोगों का हाल में ही आंखों का ऑपरेशन हुआ है, उनको अधिक सचेत रहने की सलाह दी जाती है.
धनु – धनु राशि के लोग यदि आप कंपनी के मालिक हैं तो कार्य बनने की स्थिति में क्रोध पर संयम रखें, इसके साथ ही कर्मचारियों पर भी अपना क्रोध उतारने से बचें. व्यापारी वर्ग किसी बड़े अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से पहले थोड़ी सावधानी रखें, अच्छे से पेपर पढ़ने के बाद ही साइन करें. युवा वर्ग को अब सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, इसके लिए यदि संभव हो तो घर के आस-पास हरे पेड़ पौधे लगाएं, नेचर से जुड़ने का समय है. घर में किसी का बर्थडे या एनिवर्सरी के चलते सेलिब्रेशन का माहौल बन सकता है. जिससे काफी समय के बाद घर पर सब इकट्ठा होंगे. जो लोग लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, उन्हें अब बीमारी को लेकर सजग होना चाहिए, क्योंकि लापरवाही अब गंभीर संकट की ओर ले जा सकती है.
मकर – इस राशि के सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करने वाले लोगों पर कार्य का बोझ अधिक रहेगा, वर्कलोड अधिक होने की स्थिति में काम घर भी लाना पड़ सकता है. व्यापारी वर्ग को हर जगह लाभ ढूंढने के बजाय काम को बेहतरीन और बेहतर सर्विस प्रोवाइड करने पर ध्यान देना चाहिए, अत्यधिक लाभ आपकी छवि को खराब कर सकता है. आज के दिन युवाओं को भागदौड़ वाले कामों में व्यस्तता बनी रहेगी, युवाओं को ऐसे काम करने पर फोकस करना होगा जिससे उनके करियर में निखार आए. परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, इसलिए उनकी तबीयत जरा सी भी नरम दिखने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें. सेहत लगभग अच्छी ही रहने वाली है बस खानपान में आपको सावधानी बरतें.
कुंभ – कुंभ राशि के लोगों को ऑफिस में बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है, हाथ लगे इस तरह के अवसर को अच्छे से भुनाने का प्रयास करना होगा. फुटकर व्यापारियों की ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी करने के लिए उन्हें आकर्षक ऑफर देने होंगे. विद्यार्थियों को पढ़ाई को लेकर सजग रहना होगा, केवल पढ़ाई वह माध्यम है जिसके जरिए आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं. घर का माहौल धार्मिक बना रहे है इसके लिए आपको अपनी ओर से प्रयास करना होगा, जिसके लिए आप घर में पूजा पाठ का आयोजन करा सकते हैं. हेल्थ की बात करें तो दिन सामान्य है, लेकिन स्वस्थ बने रहने के लिए नियमित योग और व्यायाम करते रहें.
मीन – इस राशि के आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों काम के प्रति लापरवाही करने से बचना होगा. व्यापारियों की अपनी मेहनत के जरिए बिजनेस में सोचा गया मुनाफा आपको प्राप्त हो सकता है, इसलिए प्रयासों में कमी नहीं रखनी होगी. युवा वर्ग को आज के दिन सभी कार्यों का संतुलन बनाए रखना होगा, जिससे सभी काम समय पर पूरे हो सकें. यदि आप घर के मुखिया है तो पारिवारिक सदस्यों के बीच प्रेम संबंध बना रहे हैं, इस बात का ध्यान रखना होगा और यदि कोई कलह होती है तो उसे बढ़ने देने से रोकना होगा. सेहत की बात करें तो जितना हो सके, हल्का और सुपाच्य भोजन करें क्योंकि अग्नि तत्व ग्रह रूल कर रहें हैं, जिससे पेट में जलन व दर्द की समस्या हो सकती है.


