Rashifal: मीन राशि वालों आज के दिन धन के मामलों में सावधानी बरतें, पढ़े बाकि राशियों का राशिफल!

Rashifal
19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है और साथ ही इस दिन से नया हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 भी शुरू हो रहा है। 19 मार्च को चंद्रमा मीन राशि और उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र में होगा। इस दिन कई राशि वालों को धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। मनचाह काम करने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वाालों के लिए 19 मार्च का राशिफल।
मेष राशि
वृषभ राशि
मिथुन राशि
कर्क राशि
सिंह राशि
आज आपको अपने आसपास के विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। व्यस्तता के कारण आप कुछ कामों को टालने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन ऐसा करना आगे चलकर परेशानी बढ़ा सकता है। नई संपत्ति की खरीदारी के लिए समय अनुकूल हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा। आपकी कोई मनोकामना पूरी होने से खुशी का माहौल बनेगा। साथ ही आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना भी बना सकते हैं।
कन्या राशि
आज आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचना चाहिए। काम को लेकर मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन खास रहेगा और वे अपने साथी के साथ मधुर और रोमांटिक पल बिताएंगे। आर्थिक लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी होगा। विद्यार्थियों के मन में कुछ नया सीखने और करने की इच्छा जागृत हो सकती है, लेकिन उन्हें पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना होगा।
तुला राशि
आज का दिन आपको विवादों से दूर रहने की सलाह देता है। धन कमाने के कई अवसर सामने आएंगे और आप उनका पूरा लाभ उठाने की कोशिश करेंगे। परिवार में चल रही किसी पुरानी कलह का समाधान बातचीत के जरिए निकल सकता है। किसी को धन उधार देने से बचें और परिवार के किसी सदस्य से सोच-समझकर ही बात करें। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला थोड़ी चिंता बढ़ा सकता है, लेकिन व्यापार में आपको अच्छे लाभ मिलने के संकेत हैं।
वृश्चिक राशि
आज का दिन व्यापार के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। पुराने निवेश से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। माता-पिता और बड़ों का सम्मान करें और यदि वे आपको कोई जिम्मेदारी सौंपें, तो उसे समय पर पूरा करने का प्रयास करें। सरकारी मामलों में थोड़ी सतर्कता रखना आपके लिए जरूरी रहेगा।
धनु राशि
आज का दिन सावधानी और सतर्कता से आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में कुछ बातों को लेकर मन में असमंजस बना रह सकता है। यदि आप बैंक से ऋण लेने का विचार कर रहे थे, तो वह भी आपको मिल सकता है। संतान की संगति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से खुशी का माहौल बनेगा। कहीं फंसा हुआ धन वापस मिलने की भी संभावना है। कुछ नया करने के आपके प्रयास सफल हो सकते हैं।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में पार्टनरशिप आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को ईमानदारी और लगन से काम करना होगा, जिससे अधिकारी भी उनसे प्रसन्न रहेंगे। आपको अपने पसंदीदा भोजन का आनंद लेने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है। हालांकि किसी अजनबी से बिजनेस से जुड़ी बातचीत करने से फिलहाल बचना ही बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि
आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सजग रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में किए गए कामों में गलती होने की संभावना है, इसलिए धैर्य के साथ काम करें। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। आपकी लंबी अवधि की योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं। किसी सहयोगी की बात आपको थोड़ी बुरी लग सकती है, लेकिन संयम बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में दी गई आपकी सलाह को आपके बॉस भी महत्व दे सकते हैं। साथ ही अटका हुआ धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
मीन राशि
आज का दिन धन के मामलों में सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है। किसी बड़े निवेश से फिलहाल दूरी बनाए रखना ही बेहतर रहेगा, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को बिना विशेषज्ञ की सलाह के आगे बढ़ने से बचना चाहिए। आपको हर बात पर सतर्क रहकर काम करना होगा और किसी अनजान व्यक्ति की बातों पर तुरंत भरोसा न करें। पिताजी की सेहत में गिरावट आने से भागदौड़ बढ़ सकती है और आपको उनका विशेष ध्यान रखना पड़ेगा।



