Rashifal: आज इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़िए 13 फरवरी का दैनिक राशिफल

Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। निजी मामलो में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बनने में कामयाब रहेंगे।आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आप किसी सरकारी योजना में लगाने की सोच सकते हैं। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।
कन्या
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपका कोई अटकी हुई डील थी, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है। राजनीतिक और कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। आप अपने खर्चों को थोड़ा लिमिट में करें, नहीं तो बाद में आपको आने वाले समय में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है।
तुला
आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी काम को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना करें। आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको कोई नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। जीवनसाथी की आपसे किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने जरूरी कामों को समय से निपटाने की कोशिश करें।
वृश्चिक
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। कामकाज के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो बाद में समस्या खड़ी हो सकती है। परिवार में कोई सदस्य काम को लेकर आपसे कोई सलाह ले, तो आप उसे थोड़ा सोच समझकर ही कोई सलाह दें। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
धनु
आज का दिन नौकरी में प्रमोशन के लिए बढ़िया रहेगा। आप अपने कामों से एक अच्छी जगह बनाएंगे, जिससे आपको तरक्की मिलेगी। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी, लेकिन इससे आपके कुछ शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं। आप अपने मन में किसी के प्रति नकारात्मक विचारों को न रखें। व्यवसाय में आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें और आपकी किसी गलती को लेकर पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान को पढ़ाई के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।
मकर
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करें। यदि आपका कोई धन को लेकर काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों का सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको अपने कामों में अनदेखी करने से बचना होगा और परिवार में चल रही समस्याएं फिर से सिर उठायेगी, जो आपकी टेंशनों को बढ़ा सकती हैं।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए पार्टनरशिप में काम करने के लिए बेहतर रहेगा। कानूनी मामलों में आपको एक नई राह मिलेगी। आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपके लिए समस्या बन सकती हैं। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। पढ़ाई-लिखाई में कमर कसकर मेहनत करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
मीन
आज आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आपको किसी काम में उसके नीति- नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप जल्दबाजी के कारण कोई गलत डिसीजन ले सकते हैं। आपको अपने भाई व बहनों से भी किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव लगा रहेगा, जिससे आपका काम करने में मन थोड़ा कम लगेगा। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी को भी कर सकते हैं।



