स्कूल से घर लौट रही छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

स्कूल से घर लौट रही छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में स्कूली छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। छात्रा स्कूल से वापस लौट रही थी। इसी दौरान युवक उसे घुमाने के बहाने ले गया था। इसके बाद उसे खेत में ले गया। फिर वहां उससे रेप किया था। मामले में शिकायत के बाद अब पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है।

11वीं की छात्रा ने इस मामले में अपने परिजनों के साथ मिलकर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में उसने बताया कि वह 16 मार्च को स्कूल से वापस लौट रही थी। तभी नरियरा निवासी अभय निराला(22) रास्ते में आया था। उसने कहा था कि चलो घूमने चलते हैं। उसी की बात में पड़कर नाबालिग, युवक के साथ घूमने चले गई थी।

पीड़िता ने बताया कि घुमाने के बहाने अभय उसे किसी खेत के पास ले गया। फिर वहां अभय ने उससे रेप किया है। लड़की का कहना था कि बार-बार मना करने पर भी वह नहीं माना। वारदात के बाद उसने लड़की को उसके घर के पास छोड़ दिया था। जिसके बाद पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी।

4 महीने पहले फोन दिया था

परिजनों ने बताया कि 4 महीने पहले ही अभय ने लड़की से बात करना शुरू किया था। युवक ने नाबालिग को एक फोन दिया था। जिसकी जानकारी उन्हें लग गई थी। इस पर उन्होंने नाबालिग से फोन लेकर युवक के मां-बाप को वापस लौटा दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button