Randeep Hooda Transformation: वजन बढ़ाने-घटाने में माहिर रणदीप ने फिर दिखाया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन

Randeep Hooda Lost 18 Kg Weight: यूं तो वजन घटाना और बढ़ाना इतना आसान नहीं है जितना दिखता है लेकिन एक्टर्स के लिए ये उनके काम का हिस्सा है. किसी भी रोल में परफेक्ट दिखने के लिए कलाकारों को उसके हिसाब से वजन को मेंटेन करना पड़ता है. इन दिनों अभिनेता रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) भी एक खास रोल की तैयारी में बिजी हैं और इसके लिए उन्होंने 18 किलो वजन कम किया है और उनका ट्रांसफॉर्मेशन लुक अब सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है. रणदीप हुड्डा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपन रोल से जुड़ी जानकारी भी दी है.
वीर सावरकर का किरदार निभाने जा रहे हैं रणदीप
रणदीप हुड्डा ने अपने करियर में कई शानदार किरदार निभाए हैं और अब वो स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की भूमिका में दिखेंगे. फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर कर रहे हैं. इसी रोल की तैयारी के लिए रणदीप ने अपना वजन 18 किलो तक घटाया है. जिसके बारे में बात करते हुए रणदीप ने बताया कि चूंकि वो हमेशा से स्पोर्ट्स से जुड़े रहे लिहाजा वजन घटाने और बढ़ाने में उन्हें ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता और ये उनके लिए आसान काम है. उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर की जिसमें वो एक लिफ्ट में खड़े दिख रहे हैं. वहीं तस्वीर में उनका घटा हुआ वजन और बदला हुआ लुक साफ नजर आ रहा है.

सरबजीत के लिए भी कम किया था वजन
वैसे ये पहली बार नहीं है जब रणदीप हुड्डा ने अपना ट्रांफॉर्मेशन दिखाया हो. इससे पहले सरबजीत फिल्म के लिए भी रणदीप ने महज 28 दिनों के भीतर 18 किलो वजन कम किया था और ये उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म थी. रीयल किरदार को पर्दे पर रणदीप ने बखूबी निभाया था जिसके लिए उन्होंने खूब तारीफ भी बटोरी थी वहीं उनकी बहन के किरदार में ऐश्वर्या राय भी खूब जची थीं.
Nutrition For Women: महिलाओं के सेहत और सुंदरता को बढ़ाते हैं ये Vitamins



