Ranbir Kapoor की एनिमल हुई पोस्टपोन, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक…

Animal New Release Date: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल पहले 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. लेकिन हाल में ऐसी रिपोर्ट्स आई हैं कि संदीप वांगा रेड्डी डायरेक्ट फिल्म एनिमल (Animal Movie) दिसबंर 2023 तक के लिए पोस्टपोन कर दी गई है. एनिमल के पोस्टपोन होने का कारण वीएफएक्स पर ठीक से काम करना बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि डायरेक्टर वर्ल्ड क्लास प्रोडक्ट देना चाहते हैं, वह वीएफएक्स को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहते, इसलिए फिल्म को पोस्टपोन किया जा रहा है.
अब कब रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म?
ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor Movies) की एक्शन थ्रिलर फिल्म अब 1 दिसंबर 2023 को रिलीज की जा सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की टाइगर 3 की रिलीज के बाद रणबीर की एनिमल के लिए एक अच्छा-खासा समय भी मिल जाएगा. क्योंकि सलमान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की टाइगर 3 के लिए फैंस के बीच खूब एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है, जबसे फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की एंट्री हुई है. रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख खान की डुंकी की रिलीज भी इसी साल क्रिसमस पर होनी है, ऐसे में टाइगर और डुंकी दोनों के क्लैश से बचने के लिए रणबीर की एनिमल दिसबंर के पहले हफ्ते में रिलीज की जा सकती है.
Read more Raigarh News: 6 जुलाई को सभी तहसील कार्यालय में लगेंगे राजस्व शिविर
एनिमल का फैंस को बेसब्री इंतजार!
Animal New Release Dateएनिमल (Animal Teaser Video) के पोस्टर और प्री-टीजर वीडियो ने फैंस के बीच रणबीर कपूर की एक्शन थ्रिलर फिल्म को लेकर एक मजबूत बज बना दिया है. फिल्मी फैंस ने एनिमल के प्री-टीजर वीडियो को खूब पसंद किया है. एनिमल में रणबीर कपूर के साथ बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर की एनिमल में अनिल कपूर भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आने वाले हैं. संदीप वांगा रेड्डी निर्देशित फिल्म एनिमल की नई रिलीज डेट को लेकर फिलहाल मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं रिलीज की गई है.



