देश

मजदूरों के शव बरामद, छह की तलाश जारी

Ramban Tunnel Collapsed 3 workers died: जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निर्माणाधीन सुरंग का हिस्सा ढहने के बाद शनिवार को मलबे से तीन और मजदूरों के शव बरामद किए गए. जिससे इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गयी है.

9 मजदूरों के दबे होने की आशंका

अधिकारियों ने बताया कि मलबे में नौ मजदूरों के दबे होने की आशंका थी, जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए अभियान शनिवार सुबह शुरू किया गया था. क्षेत्र में भूस्खलन होने के बाद शुक्रवार शाम को तलाश एवं बचाव अभियान रोक दिया गया था.

40 घंटे से जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को कई घंटे के सघन तलाश अभियान के बाद बचाव दल को दो शव बरामद हुए. शवों को पास के अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि बचाव दल को मलबे से एक और शव दिखाई दिया है. जिसे बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं.

बृहस्पतिवार को ढही थी सुरंग

बृहस्पतिवार को रात करीब 10 बजकर 15 मिनट पर रामबन में खूनी नाले के समीप राजमार्ग पर टी3 की सुरंग ढह गयी. जिससे एक मजदूर की मौत हो गयी थी. तीन को सुरक्षित निकाल लिया गया था. वहीं, नौ मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गयी थी.

15 बचावकर्मी बाल-बाल बचे

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम को भूस्खलन के दौरान रामसू पुलिस थाने के प्रभारी नईमुल हक सहित 15 बचावकर्मी बाल-बाल बचे. घटना के बाद बचाव अभियान को रोक दिया गया था. पहाड़ी से पत्थर गिरने, भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण अभियान बंद रहा और इसे सुबह ही शुरू किया जा सका.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button