Ramayana First Glimpse: रणबीर की ‘रामायणम्’ का टीजर हुआ रिलीज, VFX देखकर उड़ जाएंगे होश…

Ramayana First Glimpse बॉलीवुड के चमकते सितारे रणबीर कपूर और कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश जल्द ही भारत की सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित गाथा ‘रामायण’ में आमने-सामने नजर आएंगे। निर्देशक नितेश तिवारी की इस मेगा प्रोजेक्ट में रणबीर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, जबकि यश खलनायक रावण की भूमिका में हैं। दो भागों में बन रही यह भव्य फिल्म साल 2026 और 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज की जाएगी। अब इस फिल्म का पहला लुक सामने आया है। फिल्म की पहली झलक काफी दमदार है और इसमें यश और रणबीर कपूर की झलक देखने को मिल रही है।
पहला लुक: भव्यता, गहराई और दिव्यता का मेल
फिल्म के 3 मिनट के पहले लुक वीडियो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। इस वीडियो में पौराणिकता को आधुनिक तकनीक और जबरदस्त विज़ुअल ट्रीटमेंट के साथ पेश किया गया है। ए.आर. रहमान का बैकग्राउंड स्कोर और ऑस्कर विजेता हंस ज़िमर की साउंड डिज़ाइन इस प्रोजेक्ट को एक अद्वितीय अनुभव बनाते हैं। वीडियो में दर्शाया गया है कि कैसे ब्रह्मा, विष्णु और महादेव सृष्टि का संतुलन बनाए रखते हैं, लेकिन उसी संतुलन की राख से एक ऐसी शक्ति उभरती है जो सबको चौंका देती है, एक राक्षस बालक, जो आगे चलकर रावण बनता है। उसकी दहाड़ से स्वर्ग कांप उठता है और उसका एक ही लक्ष्य होता है, विष्णु को नष्ट करना, जो बार-बार उसकी योजनाओं के सामने आ खड़े होते हैं। उसे रोकने के लिए विष्णु अपने सबसे प्रसिद्ध अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के रूप में जन्म लेते हैं। यही से शुरू होती है राम और रावण के टकराव की वो कथा, जिसे आज भी दुनिया भर में 2.5 अरब लोग पूजते हैं।
यहां देखें पोस्ट