Rajgadh News: अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्राली, 10 की मौके पर मौत
Rajgadh News राजगढ़ः मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 18 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे हुए है।
मिली जानकारी के अनुसार सभी मृतक राजस्थान के झालवाड़ के रहने वाले हैं। सभी लोग एक ट्रैक्टर में सवार होकर मध्यप्रदेश के राजगढ़ में बाराती बनकर आए थे। रात के अंधेरे में जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली मप्र की सीमा पीपलोदी के पास पहुंचे तो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 18 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस, स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना की है।
Rajgadh News घटना की जानकारी लगने पर घटना स्थल पर भी आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमना शुरू हो गई थी। जेसीबी की मदद से ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। इसके अलावा उन्हें एंबूलेंसों में रखवाकर रवाना करवाने में मदद की। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर ही जमा रही। वह लगातार पुलिस, प्रशासन का सहयोग करते हुए शवों व घायलों को रवाना करने में जुटे हुए थे।



