राष्ट्रीय पक्षी मोर की एक साथ इतने की संख्या मे हुयी अचानक मौत, वन विभाग की टीम भी हैरान, पढ़े पूरी खबर

Rajasthan News: राजस्थान / पाली जिले में एक बड़ी ही आश्चर्य जनक घटना सामने आ रही है, जहां अचानक राष्ट्रीय पक्षी15 मोर और 2 मुर्गे मृत पाए गए. यह घटना बाली उपखंड के मालनु-लालपुरा रोड पर स्थित एक कृषि कुएं के पास हुई, जहाँ खेत में ये पक्षी मृत मिले. इस घटना की सूचना वन विभाग की टीम को दी गयी जिसके पश्चात तुरंत मौके पर पहुंची टीम घटना की जांच में जुट गई है.
Read More:Bus Accident In Bhimtal: बड़ा हादसा: खाई में बस गिर ने से तीन यात्रियों की दर्दनाक मौत, कई घायल..
जाँच मे जुटी वन अमला टीम
जाँच के दौरान वनपाल प्रकाश मीणा और बाली के रेंजर किशोर कुमार को मौके से कुछ दाने भी मिले, जिनके सैंपल लिए गए. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि ये दाने जहरीले भी हो सकते हैं, जिससे पक्षियों की मौत हुई होगी.वन विभाग ने मृत पक्षियों के शवों के विसरा सैंपल जोधपुर और भोपाल की लैब में भेजे हैं, फिलहाल रिपोर्ट आने के बाद ही मोरों की मौत की असली वजह का पता चल सकता है



