बड़ा हादसा! CNG टैंकर में ब्लास्ट, फैक्ट्री भी जलकर राख, दर्जनों गाड़ियों में लगी आग; इतने लोग जिंदा जले कई अन्य बुरी तरह झुलसे. – RGH NEWS
देश

बड़ा हादसा! CNG टैंकर में ब्लास्ट, फैक्ट्री भी जलकर राख, दर्जनों गाड़ियों में लगी आग; इतने लोग जिंदा जले कई अन्य बुरी तरह झुलसे.

Rajasthan Jaipur Tanker Blast:

राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुआ बड़ा हादसा. जहां भांकरोटा इलाके में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने   जयपुर-अजमेर हाइवे पर सीएनजी टैंकर में भीषण ब्लास्ट हो गया. इसकी चपेट में हाइवे से गुजर रहे 40 वाहन आ गए और उनमें आग लग गई. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. घटना में करीब 25 लोग घायल हुए हैं. उन्हें इलाज के लिए सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. हादसे में हाइवे किनारे पाइप फैक्ट्री जलकर खाक हो गई, एक पेट्रोल पंप का भी हिस्सा इसकी चपेट में आया है. ब्लास्ट की जानकरी पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं.

Read More:Raigarh News:  रायगढ़ नगर निगम एवं किरोड़ीमल नगर सहित जिले के सभी नगरीय निकायों के वार्डों के लिए आरक्षण प्रक्रिया की गई पूरी, जाने पूरी डिटेल में कौन सी वार्ड को क्या मिला आरक्षण

Rajasthan Jaipur Tanker Blast:

ऐसे हुआ हादसा?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केमिकल से भरा टैंकर अजमेर से जयपुर जा रहा था, लेकिन दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने जयपुर से आ रहे ट्रक ने अजमेर के लिए यूटर्न लिया तो टैंकर से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही टैंकर फट गया और केमिकल सड़क पर बिखर गया। टक्कर लगने से भड़की आग ने केमिकल और CNG को पकड़ लिया। करीब 500 मीटर दूर तक केमिकल फैला, जिससे आग भड़की और एक-एक करके गाड़ियों में धमाके साथ आग लगती गई।

Read More:Raigarh News:  रायगढ़ नगर निगम एवं किरोड़ीमल नगर सहित जिले के सभी नगरीय निकायों के वार्डों के लिए आरक्षण प्रक्रिया की गई पूरी, जाने पूरी डिटेल में कौन सी वार्ड को क्या मिला आरक्षण

हाइवे को किया अस्थायी रूप से बंद

जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने में जुट गईं. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने हाइवे के दोनों ओर वाहनों को रुकवा दिया. हाइवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. वाहनों को दूसरे रूट से निकाला जा रहा है. इस बीच गैस और आग की वजह से बचाव कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. पुलिस -प्रशासन ने लोगों को हाईवे से दूर रहने की अपील की है. हादसा कैसे हुआ इसकी जांच के आदेश जयपुर प्रशासन ने दिए हैं. पुलिस का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज किया गया है.

Related Articles

Back to top button