Raisen Bus Accident: भीषण सड़क हादसा! दो बसों की आमने-सामने टक्कर में 5 की मौत 24 से ज्यादा लोग घायल

Raisen Bus Accident: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां दो बस आमने-सामने से टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बस पुलिया से जा टकराई। इस भीषण हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई,जबकि हादसे में 15 लोग घायल हैं। वहीं इससे पहले 5 लोगों की मौत की सूचना आई थी, बाद में सिर्फ 3 यात्रियों की जान जाने की पुष्टि हुई।
जान गंवाने वालों में एक मासूम बच्चा भी शामिल
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के कई हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू कर दिया। हादसे में जान गंवाने वालों में एक मासूम बच्चा भी शामिल है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कुछ मृतकों के शव गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है। पुलिस और प्रशासन मृतकों की शिनाख्त करने में जुटे हुए हैं।
ये भी पढ़ें: Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला! बढ़ाई गई सरकारी स्कूलों की फीस, 460 से बढ़कर 800 पहुंची
घायलों का इलाज जारी
Raisen Bus Accidentरायसेन के पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है, जहां उनका उपचार जारी है। प्रशासन ने मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बस को टक्कर मारने वाला वाहन कौन सा था और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, जबकि प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील की है।



