छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raipur Sunny Leone Event Cancel: रायपुर में सनी लियोनी का प्रोग्राम कैंसिल; विरोध के बाद आयोजकों ने लिया बड़ा फैसला

Raipur Sunny Leone Event Cancel: राजधानी रायपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस Sunny Leone का प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। 22 फरवरी को रामा वर्ल्ड में आयोजित होने वाली नाइट डीजे पार्टी को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने विरोध जताया था, जिसके बाद आयोजकों ने प्रोग्राम कैंसिल करने का फैसला लिया है।

 

 

प्रोग्राम की नहीं ली गई थी मंजूरी

जानकारी के मुताबिक, इवेंट को लेकर आवश्यक प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी। इसकी पुष्टि रायपुर मध्य के एडिशनल डीसीपी ने की और कहा इस कार्यक्रम के लिए पुलिस से कोई अनुमति प्राप्त नहीं की गई थी।

 

आयोजकों ने कार्यक्रम किया कैंसिल

पुलिस प्रशासन ने कहा, बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इधर, विरोध और अनुमति संबंधी स्थिति स्पष्ट होने के बाद आयोजकों ने कार्यक्रम निरस्त कर दिया है।

 

reas more Raigarh News : रायगढ़ में दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस ट्रीटमेंट व्यवस्था, ई-डीएआर पोर्टल से होगा रजिस्ट्रेशन,रायगढ़ में 23 अस्पताल को मिली है अनुमति, जाने कौन-कौन सी है हॉस्पिटल

 

 

बजरंग दल ने किया था कड़ा विरोध

Raipur Sunny Leone Event Cancelबजरंग दल के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर रवि वाधवानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इवेंट ऑर्गनाइजर को चेतावनी दी थी। मीडिया से बात करते हुए वाधवानी ने कहा था कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। ऐसी पवित्र भूमि पर हम ऐसा आयोजन कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। हाल के दिनों में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जिससे छत्तीसगढ़ का माहौल खराब हुआ है

Related Articles

Back to top button