Raipur Holi Special Trains: होली पर रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात! रायपुर से होकर गुजरेंगी 2 और स्पेशल ट्रेन: दुर्ग-रायगढ़ के लिए 6 मार्च तक चलेगी मेमू – RGH NEWS
बिजनेस

Raipur Holi Special Trains: होली पर रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात! रायपुर से होकर गुजरेंगी 2 और स्पेशल ट्रेन: दुर्ग-रायगढ़ के लिए 6 मार्च तक चलेगी मेमू

Raipur Holi Special Trains: होली और समर सीजन में यात्रियों की डिमांड को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर रेल मंडल ने यात्रियों के लिए 2 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इससे दुर्ग से रायगढ़ और रायगढ़ से दुर्ग के लिए लोकल और लंबी दूरी के लिए एलटीटी से हटिया स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, ताकि दोनों तरह के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।

 

 

4 दिन चलेगी दुर्ग-रायगढ़ मेमू पैसेंजर

रेलवे प्रशासन ने बताया गाड़ी संख्या 08834/08833 दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का संचालन 2, 3, 5 और 6 मार्च 2026 को चार फेरे के लिए किया जा रहा है। यह ट्रेन दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होकर भिलाई, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती और खरसिया जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 6:50 बजे रायगढ़ पहुंचेगी।

 

वापसी में देर रात दुर्ग पहुंचेगी ट्रेन

वापसी में गाड़ी संख्या 08833 रायगढ़ से शाम 7 बजे रवाना होगी और सभी प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए रायपुर आधी रात के बाद 12:10 बजे और दुर्ग अगले दिन 1:45 बजे पहुंचेगी। इस मेमू स्पेशल में कुल 8 कोच का रैक रहेगा, जिससे रोजाना यात्रा करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।

 

हटिया-एलटीटी होली स्पेशल

होली और गर्मी की छुट्टियों के दौरान कंफर्म बर्थ की मांग को देखते हुए हटिया और मुंबई के बीच भी होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या 08609 हटिया-एलटीटी होली स्पेशल 2 मार्च और 9 मार्च 2026 को हटिया से शाम 4:20 बजे रवाना होगी।

 

 

बिलासपुर-रायपुर-दुर्ग होकर मुंबई पहुंचेगी

यह ट्रेन राऊरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर और नासिक रोड सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन सुबह 12:40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) पहुंचेगी।

 

एलटीटी से हटिया के लिए भी 2 फेरे तय

वापसी में गाड़ी संख्या 08610 एलटीटी-हटिया होली स्पेशल 04 और 11 मार्च 2026 को सुबह 5 बजे LTT से रवाना होगी और दुर्ग, रायपुर-बिलासपुर होते हुए अगले दिन शाम 6 बजे हटिया पहुंचेगी।

 

22 कोच, एसी से स्लीपर तक पूरी सुविधा

Raipur Holi Special Trainsइन होली स्पेशल ट्रेनों में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें स्लीपर, एसी-III, एसी-III इकॉनमी और एसी-II कोच शामिल रहेंगे। रेलवे का मानना है कि इससे यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ सुरक्षित और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button