छत्तीसगढ़ के इस जिले में नए साल से ई-रिक्शा पर होगी प्रतिबन्ध!.. – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ के इस जिले में नए साल से ई-रिक्शा पर होगी प्रतिबन्ध!..

Raipur E-Rikshaw New Route शहर के प्रमुख स्थान शास्त्री चौक में सवारी आटो और ई-रिक्शा वाहनों के कारण बढ़ते यातायात दबाव को कम करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 29 दिसंबर से यहां सभी प्रकार के सवारी आटो और ई-रिक्शा वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाएगा। इस फैसले के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) डॉ. अनुराग झा ने आटो चालक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की, जिसमें उन्हें यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

इससे एक दिन पहले कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, एस.एस.पी. डॉ. लाल उमेंद सिंह, नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा, सी.ई.ओ. जिला पंचायत रायपुर विश्वदीप, आर.टी.ओ. रायपुर आशीष देवांगन, और डीएसपी ट्रैफिक श्री गुरजीत सिंह सहित अन्य अधिकारियों का एक दल शहर की ट्रैफिक व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के लिए प्रमुख सड़कों पर पैदल निरीक्षण हेतु निकला। इस दौरान शास्त्री चौक में सवारी आटो और ई-रिक्शा के कारण यातायात पर बढ़ते दबाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि यहां से सभी प्रकार के सवारी आटो और ई-रिक्शा वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाएगा।

रेलवे स्टेशन से शास्त्री चौक आने वाले सवारी आटो: ये वाहन कचहरी चौक तक जा सकते हैं और वहां से खालसा स्कूल टर्निंग से होकर पुनः रेलवे स्टेशन की ओर लौट सकते हैं। यदि यात्रियों को तेलीबांधा या कालीबाड़ी की दिशा में जाना हो, तो वे ऑक्सिजोन से अम्बेडकर चौक मार्ग से जा सकते हैं।

तेलीबांधा से शास्त्री चौक आने वाले सवारी आटो: ये वाहन नगर घड़ी चौक तक जा सकते हैं और वहां से बंजारी चौक, राजभवन चौक, और अम्बेडकर चौक मार्ग से होकर वापस जा सकते हैं। जय स्तंभ चौक की ओर जाने वाले आटो बंजारी चौक-डीकेएस हॉस्पिटल-लाल गंगा शॉपिंग माल रोड से होकर आवागमन कर सकते हैं।

Read more Cg News: छत्तीसगढ़ में इन जिलों में बारिश हुई शुरू, राजधानी सहित कई जिलों में मौसम बदला

raipur E-Rikshaw New Routeचपेड़ी नाका से शास्त्री चौक आने वाले सवारी आटो/ई-रिक्शा: ये वाहन बंजारी चौक में सवारी उतार सकते हैं और यू-टर्न लेकर वापस जा सकते हैं। रेलवे स्टेशन जाने के लिए बंजारी चौक से राजभवन चौक, अम्बेडकर चौक, ऑक्सिजोन होकर खालसा स्कूल चौक और मरही माता चौक होते हुए यात्रा कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button