Railway Recruitment 2026: रेलवे में 2801 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, 11 अप्रैल तक करें आवेदन – RGH NEWS
शिक्षा

Railway Recruitment 2026: रेलवे में 2801 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, 11 अप्रैल तक करें आवेदन

Railway Recruitment 2026 साउथ सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है और आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च 2026 से जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 11 अप्रैल 2026 (रात 11:59 बजे तक) तक आधिकारिक वेबसाइट http://scr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक, पेंटर और वेल्डर समेत अन्य ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर होगी।

 

कुल पद: 2801

 

ये भी पढ़ेंBilaspur News: बिलासपुर में चिकन दुकानें दो महीने के लिए रहेगा बंद, बर्ड फ्लू के चलते प्रशासन ले सकता है बड़ा फैसला

 

पदों का विवरण

 

जनरल के लिए 1139

ईडब्ल्यूएस के लिए 274

ओबीसी के लिए 756

एसटी के लिए 211

एससी के लिए 201

एक्स सर्विसमैन के 112

पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 85 पद

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 11 अप्रैल 2026 के आधार पर होगी। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों (SC/ST को 5 साल और OBC को 3 साल) को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

 

शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है। संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट (NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त) होना आवश्यक है।

 

चयन प्रक्रिया: कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। चयन पूरी तरह से मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। यह मेरिट 10वीं कक्षा और ITI में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर तैयार की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

 

आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी और EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। एससी, एसटी, महिला और पीडब्ल्यूबीडी (PwBD) उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

 

कैसे करें आवेदन ?

 

स्टेप:1 सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrc.scr.indianrailways.gov.in⁠ पर जायें।

स्टेप:2 Apprentice Recruitment 2026” या “Notification” दिखेगा, उस पर क्लिक करें।

स्टेप:3 New Registration” पर क्लिक करें।

स्टेप:4 रजिस्ट्रेशन के बाद User ID और Password से लॉगिन करें।

स्टेप:5 सभी जरूरी जानकारी भरकर डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

स्टेप:6 अंत मे फीस जमा कर के फॉर्म को सबमिट करें।

Related Articles

Back to top button