बिजनेस

Railway New Rule: रेलवे के नियमों में बड़ा बदलाव, यात्रियों को मिलेगी ये खास सुविधा

Railway New Rule ट्रेन में सफर के दौरान चैन की नींद सोना कई बार र‍िस्‍की हो जाता है. क्‍योंक‍ि नींद के चक्‍कर में कई बार स्‍टेशन छूट जाता है. लेक‍िन अब नहीं होगा ऐसा. क्‍योंक‍ि रेलवे ने नई तेकनीक पेश की है. IRCTC की इस शानदार तकनीक का नाम है Destination Alert Service. अक्सर लंबी दूरी की यात्रा में यात्री इस चिंता में रहते हैं कि उनका डेस्टिनेशन स्टेशन (गंतव्य स्टेशन) कहीं रात के अंधेरे में निकल न जाए. यात्रियों की इसी समस्या का समाधान है IRCTC की ‘डेस्टिनेशन अलर्ट’ (Destination Alert) और वेक-अप अलार्म (Wake-up Alarm) सर्विस

 

इस टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा फायदा

इस सर्विस की सबसे खास बात इसकी सटीक टाइमिंग है. जैसे ही आपकी ट्रेन आपके डेस्टिनेशन स्टेशन से ठीक 20 मिनट पहले की दूरी पर होगी, आपके मोबाइल पर वेक-अप अलार्म बजने लगेगा. यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए वरदान है जो रात में अकेले सफर करते हैं या जिनकी गहरी नींद के कारण स्टेशन छूटने का खतरा रहता है.

 

rrad more Odisha News: आधी रात ग्रामीण सड़क पर दौड़े भारी ट्रेलर, दो जब्त ग्रामसभा की आड़ में बायपासिंग का आरोप, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

 

यह सर्विस कैसे काम करती है?

यह फीचर इंटरनेट पर आधारित नहीं है, बल्कि IVR (Interactive Voice Response) तकनीक का उपयोग करता है. यानी अगर आपके फोन में इंटरनेट नहीं भी है, तब भी यह काम करेगा.

 

अलार्म सेट करने का आसान तरीका:

अपने मोबाइल के डायल पैड से 139 नंबर पर कॉल करें.

भाषा (हिंदी या अंग्रेजी) का चुनाव करें.

मेनू में से 7 नंबर का विकल्प चुनें (जो ‘डेस्टिनेशन अलर्ट’ के लिए है).

अपना 10 अंकों का PNR नंबर दर्ज करें.

इसके बाद 1 दबाकर अलार्म की पुष्टि करें

 

सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपके पास एक कंफर्मेशन SMS आएगा. अब आप बेफिक्र होकर सो सकते हैं, क्योंकि स्टेशन आने से 20 मिनट पहले आपका फोन आपको जगा देगा.

 

सर्विस के फायदे और चार्ज:

चिंतामुक्त सफर: आपको बार-बार खिड़की से बाहर झांकने या गूगल मैप्स चेक करने की जरूरत नहीं.

 

बैटरी की बचत: अलार्म सेट करने के बाद आपको डेटा ऑन रखने की जरूरत नहीं पड़ती.

 

मामूली शुल्क: इस सर्विस के लिए रेलवे एक छोटा सा चार्ज (अमूमन 3 रुपये से 10 रुपये के बीच) लेता है, जो आपके मोबाइल बैलेंस से कटता है

Related Articles

Back to top button