Railway ALP Recruitment 2025: रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 9900 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की प्रक्रिया आज से होंगे शुरू..देखे आवेदन के लिए शुल्क और आयु सीमा!

शैक्षणिक योग्यता

उम्र सीमा क्या होंगी
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
निर्धारित आवेदन शुल्क:-
आवेदन के साथ ही उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। बिना शुल्क के भरे गए फॉर्म स्वीकार नहीं किये जाएंगे।
* जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये एवं
*एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, एक्स सर्विसमैन के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये का भुगतान करना होगा।
भर्ती प्रक्रिया
इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को पहले दो चरणों की परीक्षा (सीबीटी 1 एवं सीबीटी 2) में भाग लेना होगा। दोनों ही चरणों में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण सीबीएटी (CBAT) में भाग लेना होगा। अंत में उम्मीदवरों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

Railway ALP Recruitment 2025
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करें
- आरआरबी एएलपी भर्ती 2025 आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर सकेंगे।
- अंत में वर्ग के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- अब अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।



