रायगढ़: पत्नी के होते हुए भी युवक ने दूसरी महिला को लाकर रखा घर में और दिया पत्नी का दर्जा, पति पर प्रताड़ना का FIR

Raigarh News Today *रायगढ़* । पुलिस चौकी जोबी में भूपदेवपुर थानाक्षेत्र की महिला द्वारा उसके पति पर उसके जीवत रहते हुए बिना तलाक लिये अन्य महिला को घर लाकर पत्नी बनाकर रखने एवं प्रताड़ित करने के संबंध में दिये गये आवेदन पर चौकी प्रभारी जोबी द्वारा प्रताड़ना एवं मारपीट की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
OLX में दिये विज्ञापन पर ठग ने कॉल कर बनाया चक्रधरनगर के व्यक्ति को अपना शिकार
Raigarh News Today : पीड़िता बताई कि वर्ष 2016 में समाजिक रीति रिवाज के साथ इसकी शादी ग्राम छिरपानी के युवक के साथ हुई है । पति ड्राईवरी का काम करता है व शराबी किस्म का है, आये दिन शादी के समय दहेज में कुछ नही लाई है । अब दहेज में मोटर सायकल, दस हजार रुपये की मांगकर ला कहकर अश्लील गाली गलौच करता था । दिनांक 01.02.2022 के रात्रि मे लाठी डंण्डा से मारपीट किया जिससे उंगली में फैक्चर हो गया है । महिला बताई कि उसका पति ग्राम ऐडु की एक युवती को घर लाकर पत्नी बनाकर रखा है । इसके बीमार पडने पर ईलाज नहीं करवाता है और न ही जीवनोपयोगी वस्तुएं देता है । महिला के लिखित आवेदन पर महिला के पति पर धारा 498 (ए), 494, 294, 323, 325 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।



