लापता बालिका को 2 घंटे में खोज निकाली चक्रधरनगर पुलिस

RAIGARH NEWS TODAY *रायगढ़* । कल दिनांक 14.03.2022 को थाना चक्रधरनगर में अपनी बेटी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराने आई महिला की रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई करते हुये थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अभिनवकांत के निर्देशन पर तत्काल थाने से उप निरीक्षक डी.के. बहिदार हमराह स्टाफ के साथ बालिका की मां को लेकर बालिका की पतासाजी में निकले बालिका मुकुटनगर क्षेत्र में पुलिस टीम को मिली, जिसका आज चाईल्ड लाइन, न्यायालयीन कथन कराकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है ।
Maharashtra: आवारा कुत्तों के हमले से दहशत, झुंड ने छह बच्चों पर किया हमला
RAIGARH NEWS TODAY: जानकारी के अनुसार दिनांक 14.03.2022 के शाम ग्राम संबलपुरी की महिला उसके नाबालिग बालिका घर में बिना बताये दिनांक 13.03.2022 के शाम कहीं चली गई है । नाबालिग के साथ किसी अनहोनी की आशंका को लेकर बालिका की मां काफी चिंतित थी । थाना प्रभारी द्वारा बालिका की मां से बालिका के फोटो, हुलिये की जानकारी लिया गया । बालिका की मां बताई की बालिका रूपये नहीं पकड़ी है, घर का एटीएम, आधार कार्ड ले गई है । उसी एटीएम से कल रूपये भी निकले हैं जिस पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा किस एटीएम से रूपये निकाला गया है कि जानकारी लिया गया जिस पर कियोस्क शाखा मुकुट नगर से रूपये निकाले जाने की जानकारी मिली । तत्काल थाना प्रभारी द्वारा स्टाफ मुकुटनगर जाकर पतासाजी करने का निर्देश दिये । पुलिस टीम बालिका की मां लेकर मुकुटनगर पहुंची, जहां बालिका एटीएम के पास रूपये निकालते हुए मिली । पुलिस द्वारा बालिका को साथ लेकर थाना लाया गया जिसे आज चाईल्ड लाइन, न्यायालय कथन कराकर उसके माता के सुपुर्द किया गया है । बालिका कथन में बताई कि मां घर में बंद कर काम पर चली जाती हैं, उसे बाहर जाने नही देते इसलिए घर से भाग गई थी ।



