Raigarh News: SP पुष्कर शर्मा ने लौटाए 61 व्यक्तियों को उनके गुम मोबाइल, मोबाइल स्वामी बोले “विश्वास था, पुलिस ढूंढ लेगी मोबाइल” – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: SP पुष्कर शर्मा ने लौटाए 61 व्यक्तियों को उनके गुम मोबाइल, मोबाइल स्वामी बोले “विश्वास था, पुलिस ढूंढ लेगी मोबाइल”

Raigarh News प्रशांत तिवारी रायगढ़, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के कुशल दिशा निर्देशन पर गुम/चोरी मोबाइलों की खोज अभियान में काफी तेजी आयी है । पिछले 3 माह के अंतराल में सायबर सेल सारंगढ़ की टीम ने गुम/चोरी हुये 61 मोबाइल को ट्रेस कर रिकवर करने में सफल रही । SP पुष्कर शर्मा के निर्देशन पर सायबर सेल की टीम थाना, चौकियों में पंजीबद्ध अपराध विवेचना में इलेक्ट्रानिक साक्ष्य उपलब्ध कराने, आरोपियों की पतासाजी व विवेचना में लगातार विशेष योगदान दे रही है साथ गुम/चोरी हुये मोबाइलों के आवेदन पर उन्हें ट्रेस करने का कार्य कर रही है !रिकवर किये गये मोबाइल का बाजार मूल्य लगभग 12 लाख से अधिक है ।

Raigarh News
Raigarh News


Raigarh News विगत 3 माह के भीतर सायबर सेल अपने टास्क्‍ में गुम/चोरी 61 नग मोबाइल को ट्रेस किया गया जो छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों तथा कई ‍दिगर ओड़िशा, एमपी तथा पश्चिम बंगाल, बिहार में चालू अवस्था में थे जिसे सायबर सेल द्वारा पुलिस स्टाफ अथवा पोस्टल के माध्यम से सायबर सेल में मंगवाये गये हैं । रिकवर किये गये मोबाइलों में वीवो, रेडमी, सैमसंग, रियली मी, एम.आई. के कई महंगे सेट भी है । आज पुलिस कंट्रोल रूम सारंगढ़ में SP पुष्कर शर्मा के द्वारा रिकवर किये गये मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया है। अपने गुम हुये मोबाइल के वापस पाने की आशा छोड़ चुके मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर खुशी देखी जा सकती थी । SP पुष्कर शर्मा द्वारा वापस मोबाइल स्वामियों को दुबारा मोबाइल नहीं गुमाने कहते हुये मीडिया के माध्यम से संदेश दिया गया कि जिन्हें भी अन्य किसी का मोबाइल प्राप्त होता है उसे नजदीकी थाने में जमा करें, दूसरों की मोबाइल का गलत उपयोग ना करें । कभी भी बगैर बिल के मोबाइल ना खरीदें ।

Related Articles

Back to top button