अन्य खबर

Raigarh News:-O P चौधरी ने कहा बौखला गई है कांग्रेस, छत्तीसगढ़ को चाहिए मोदी की गारंटी

Raigarh News भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र के बाद अब कांग्रेस ने भी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने जहाँ अपने मेनिफेस्टो को ‘मोदी की गारंटी’ का नाम दिया था तो वही कांग्रेस ने इसे ‘भरोसे का घोषणा’ पत्र कहा है।

कांग्रेस ने की ये बड़ी घोषणा

 कांग्रेस ने अपने इस भरोसे के घोषणा पत्र में वादा किया है कि छत्तीसगढ़ में 3200 रुपए में किसानों के धान की खरीदी होगी और प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदा जाएगा। प्रदेश में फिर से किसानों का कर्ज माफ होगा। वहीं तेंदूपत्ता 6000 रुपया प्रति बोरा खरीदी का वादा कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किया है। 200 यूनिट तक बिजली बिल माफ किया जाएगा। भूमिहीन कृषकों को सालाना 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। 10 लाख तक इलाज मुफ्त कराया जाएगा। सभी शासकीय स्कूल आत्मानंद बनेंगे।

ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Raigarh News कांग्रेस के मेनिफेस्टो के सामने आने के बाद भाजपा नेता और रायगढ़ विधानसभा सीट से प्रत्याशी ओपी चौधरी जमकर ने निशाना साधा है। ओपी चौधरी ने कहा कि, बीजेपी के घोषणा पत्र से कांग्रेस बौखलाहट में आ गई। कांग्रेस की बची खुची दो चार इंच की जमीन थी वो भी खिसक गई। कांग्रेस बौखलाहट में आ गई है और भाजपा की कॉपी करके बीजेपी की तुलना में कुछ ज्यादा दिखाने की कोशिश कर रही है। लेकिन जनता ठागेश के बहकावे में नहीं आने वाली। छत्तीसगढ़ की जनता को मोदी की गारंटी चाहिए। जनता को मोदी पर भरोसा है कांग्रेस तो छत्तीसगढ़ से गई।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button