Raigarh News In Hindi: “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत किरोड़ीमल मंडल के कछार शक्ति केंद्र में बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Raigarh News In Hindi: आज किरोड़ीमल नगर मंडल के कछार शक्ति केंद्र में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री श्री *सनत नायक* मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता किरोड़ीमल नगर मंडल अध्यक्ष ने की मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में इस अभियान को मातृ-भक्ति और पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत संगम बताया और सभी कार्यकर्ताओं से वृक्षों की देखरेख की अपील की।
वृक्षारोपण के लिए पौधों की व्यवस्था जिले के वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता श्री सुनील रामदास अग्रवाल द्वारा की गई। मंडल अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने उनके प्रति हृदय से आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर मंडल के दोनों महामंत्री मंडल पदाधिकारीगण, मंडल के वरिष्ठ जन, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, और अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उन्होंने पौधारोपण कर अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन सुनिश्चित करना भी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक हरित और स्वच्छ भविष्य मिल सके!!..