Raigarh News :-Facebook में दोस्ती, Whatsapp पर चैटिंग और रेप रिलेशनशिप बनाकर मुकरा प्रेमी, बोला-अब मैं किसी और लड़की से प्यार करता हूं

Raigarh News रायगढ़ जिले में युवती से रेप का मामला सामने आया है। युवती की फेसबुक में युवक से दोस्ती हुई थी। जिसके बाद वॉट्सऐप पर चैटिंग शुरू हो गई। इसके बाद युवक ने लड़की से कई बार शारीरिक संबंध बनाया। मगर बाद में कहने लगा नहीं करूंगा शादी। मैं किसी और लड़की से प्यार करता हूं। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
Also read TATA motors जल्द लांच करने वाली है नयी इलेक्ट्रिक कार
इस केस में युवती ने शिकायत की थी। उसने अपनी शिकायत में बताया कि 4 साल पहले उसकी दोस्ती धरमजयगढ़ के दीपक भगत(26) से हुई थी। दोस्ती के बाद हम लोग काफी बातें किया करते थे। बाद में हमारे बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। मैं उस वक्त कॉलेज में पढ़ रही थी।

बताया गया कि प्रेम प्रसंग के बाद दीपक ने युवती से शादी का वादा किया था और शारीरिक संबंध बनाया था। फिर कई बार संबंध बनाया। इस बीच युवती भी उससे कई बार ये कहती रही कि चलो शादी कर लेते हैं। मगर युवक नहीं माना, वह आए दिन बहाने करता रहता था। इसके बाद अक्टूबर महीने भी युवती की मुलाकात जब दीपक से हुई। तब भी युवती ने कहा था कि चलो शादी कर लेते हैं। लेकिन युवक राजी नहीं हुआ।

जानकारी के मुताबिक, लड़की बार-बार उससे शादी की बात कह रही थी। मगर युवक आए दिन बहानेबाजी करता था। इस बीच कुछ दिन पहले जब लड़की ने फिर से युवक से शादी के लिए कहा तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया। कहने लगा कि अब मैं दूसरी लड़की से प्यार करता हूं। तुमसे शादी भी नहीं कर पाऊंगा। इस पर युवती ने कई बार दीपक को समझाया। लेकिन वह तैयार नहीं था। उसने साफ मना कर दिया कि वह शादी नहीं करेगा।
Also read शहनाज और नोरा का face off देखे दोनों का अंदाज़
Raigarh News इस बात से युवती काफी दुखी थी। जिसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत थाने में की थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया था। अब पुलिस ने आरोपी को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है।