Raigarh News: BR ट्रेन से गिरकर युवक की गई जान

Raigarh News रायगढ़, 23 दिसंबर। रायगढ़ से भूपदेवपुर जाने के दौरान बीआर लोकल मेमू से गिरने की घटना में एक युवक की असमय जान चली गई। यह हादसा शहर के जूटमिल चौकी क्षेत्र का है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
इस संबंध में जूटमिल चौकी प्रभारी कमल किशोर पटेल ने बताया कि मूलतः सक्ती जिले के डभरा थानांतर्गत ग्राम चुराभांठा निवासी दीपक चौहान पिता ग्रहण चौहान ( 20 वर्ष) भूपदेवपुर में रहता था। दीपक निजी काम से रायगढ़ आया था। गुरुवार दोपहर रायगढ़-बिलासपुर लोकल मेमू में सवार होकर दीपक भूपदेवपुर जा रहा था। बीआर ट्रेन रायगढ़ स्टेशन को छोड़कर किरोड़ीमल नगर रवाना हुई ही थी कि सोनिया नगर के मोदी पारा से लगे रेल्वेट्रैक में दीपक अचानक गिर गया।
Read more:हॉटनेस के मामले में अपनी ‘दीदी’ को कड़ी टक्कर देती हैं, उर्फी जावेद की छोटी बहन
Raigarh News: चलती ट्रेन से सीने के बल युवक इस कदर गिरा कि पहिए की चपेट में आते ही उसका दाहिना पांव कटकर अलग हो गया और वह दर्द के मारे तड़पने लगा। लोग जबतक बुरी तरह घायल दीपक को बचाने की कवायद कर पाते, इसके पहले घटना स्थल ओर ही उसकी सांसों की लड़ियां टूटकर बिखर गई। ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत की खबर आरपीएफ को लगते ही उन्होंने जूटमिल चौकी को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजते हुए मर्ग कायम किया है।



