कोतवाली T I मनीष नागर ने फिर एक बार दिया मानवता का परिचय, जाने पूरी स्टोरी RGHNEWS पर... – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

कोतवाली T I मनीष नागर ने फिर एक बार दिया मानवता का परिचय, जाने पूरी स्टोरी RGHNEWS पर…

Raigarh news RGHNEWS प्रशांत तिवारी रामनिवास टाकीज चौक में रैली में जाम में फंसे पिता पुत्री T I मनीष नागर ने दोनों को जाम से बाहर निकाल कर दिया मानवता का परिचय रायगढ़।

रायगढ पुलिस के मानवीय संवेदनाओं में आज एक बार फिर एक नेक काम जुड़ गया जब रायगढ़ एसपी की टीम के प्रमुख थाने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर ने श्याम मंदिर की रैली के समय रामनिवास टाकीज चौक में जाम में फसे एक पालक को जो कि अपनी बच्ची को स्कूल छोड़ने जा रहे थे उन्हें इससे बाहर निकालने में अपनी अहम भूमिका निभाई। रायगढ जिला की कमान जब से पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना ने संभाली है तब से रायगढ पुलिस नित नए होने वाले अपराधों को डिटेक्ट कर आरोपियों को जेल की हवा खिला

वही पुलिस और अपराधियों की रोजाना खबर सुर्खियों में रहती है। इन सब के बीच रायगढ के श्याम मंदिर समिति के द्वारा मंगलवार को सुबह निकाले गए श्याम दीवानों के जुलूस दौरान भारी जन समूह की भीड़ के दौरान जब रामनिवास टाकीज के पास एक नागरिक वहाँ लगे जाम में फंस गया । जिसे देखकर रायगढ पुलिस के जाबांज युवा पुलिस अफसर कोतवाली थाना के टीआई मनीष नागर ने मानवता का परिचय देते हुए स्वयं भीड़ में फंसे पिता पुत्री को उनकी बाइक सहित भरी भीड़ से बाहर निकाल कर उन्हें स्कूल जाने के लिए रवाना किया ।टीआई की सह्रदयता को देखकर आम जनता भी देखते हुए पुलिस के एक अफसर की मानवीय चेहरे की जमकर सराहना की इस समाचार को बनाते समय हमारे प्रतिनिधि ने स्वयं टीआई मनीष नागर को जाम हटा कर स्कूल छोड़ने जा रहे बाइक सवार पिता पुत्री को रास्ता साफ करते देखा गया । टीआई नागर से रायगढ की जनता इसी तरह की अपेक्षा रखती है कि रायगढ पुलिस ऐसे ही नेक कार्य कर आम जनता की निगाहों में खरी उतरे।

Related Articles

Back to top button