रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: रायगढ़ नगर निगम में BJP को मिली सभापति के लिए प्रचंड बहुमत,तो कांग्रेस ने भी की क्रॉस वोटिंग पढ़े पूरी खबर विस्तार से…

 

Raigarh News रायगढ़ नगर निगम के लिए हुए सभापति चुनाव में सोमवार को भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई। भाजपा प्रत्याशी डिग्री लाल साहू 29 वोटो से विजयी हुए। भाजपा को बहुमत के लिए 25 वोटो की जरूरत थी लेकिन भाजपा प्रत्याशी को 39 वोट हासिल हुए। इधर कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी साहू को मा 10 वोट प्राप्त हुए। खास बात यह है कि कांग्रेस के पास 12 पार्षद थे, ऐसे में कांग्रेस के दो पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की और दोनों वोट भाजपा के पाले में चले गए। पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा खेमे में जश्न का माहौल रहा। नवनिर्वाचित सभापति का कहना था कि पार्टी की एकजुटता ने भाजपा को जीत दिलाई है। आगे मिलकर विकास कार्यों को नई दिशा देंगे। वही महापौर का कहना था कि अब शहर में एक ही राजनीति विकास की राजनीति होगी। कांग्रेस और भाजपा सब मिलकर शहर विकास के लिए काम करेंगे।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button