रायगढ़

Raigarh News: 8 फरवरी की सुबह रायगढ़ बॉर्डर पहुंचेंगे राहुल गांधी

Raigarh News रायगढ़ : प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की बैठक के बाद जिले में कांग्रेसियों ने अपने नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी शुरू कर दी है। 8 फरवरी की सुबह 11 बजे के करीब ओडिशा के कनकतुरा से प्रदेश में रायगढ़ के नेतनागर से यात्रा का प्रवेश होगा। ओडिशा बॉर्डर से लगे इस गांव में पड़ाव बनाया गया है। इसके बाद 11 फरवरी को यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी।

यात्रा के लिए जिले के कांग्रेसियों ने चौक-चौराहों पर स्वागत, शहर में एक या दो जगहों पर संबोधन की तैयारी शुरू कर दी है। पीसीसी द्वारा जिले में यात्रा के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए अनिल अग्रवाल चीकू ने बताया कि 8 फरवरी की सुबह लगभग 11 बजे ओडिशा के कनकतुरा से होते हुए कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में रायगढ़ के नेतनागर के पास झंडा हस्तांतरण होगा। ओडिशा प्रदेश के लोग यात्रा का झंडा छत्तीसगढ़ कांग्रेस को सौंपेंगे। औपचारिक कार्यक्रम के बाद राहुल दिल्ली रवाना होंगे। इसके बाद यात्रा में 10 फरवरी तक ब्रेक होगा। 11 फरवरी की सुबह 10 बजे राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा दोबारा शुरू होगी। राहुल की न्याय यात्रा में शामिल देश और प्रदेश से आए समन्वयक और बड़े नेता नेतनागर में डेरा डालेंगे। जानकारी के मुताबिक ओडिशा से यात्रा के साथ ही सभी सुविधाओं वाले कंटेनर नेतनागर पहुंचेंगे। राहुल 8 फरवरी को दिल्ली लौटेंगे। 11 को उनकी वापसी तक कांग्रेसियों का जमावड़ा नेतनागर में ही रहेगा। तीन दिन पहले सचिन पायलट की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेसियों से भारी भीड़ जुटाने के लिए कहा था। जिले के कांग्रेसी इसकी तैयारी में लगे हैं।

Read more: Raigarh News: महतारी वंदन योजना को लेकर जिले की महिलाओं में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

शहर में इन रास्तों से गुजरेगी यात्रा नेतनागर से सुबह 10 बजे यात्रा शुरू होगी। राहुल के साथ कांग्रेसी नेता, गैर राजनीतिक संगठनों के लोग, प्रबुद्ध नागरिक पैदल यात्रा करेंगे। काफिला काशीराम चौक, कबीर चौक, गोगा मंदिर चौक, सुभाष चौक, महात्मा गांधी प्रतिमा, स्टेशन चौक, सत्तीगुड़ी चौक, गौशाला चौक, जननायक रामकुमार चौक, ढिमरापुर चौक पहुंचेगा। पदयात्रा समाप्ति के बाद काफिला रामझरना के रास्ते खरसिया पहुंचेगा। फिर सक्ती जिले के बाद यात्रा कोरबा जाएगी।

Raigarh News 16 संगठनों के लोग साथ चलेंगे, जिले पर फीडबैक देंगे यात्रा में राहुल के साथ जिले और आसपास के 16 से अधिक संगठनों के लोग चलेंगे। राहुल को जिले पर फीडबैक देंगे। कांग्रेसी सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यावरणविद्, शिक्षाविद् समेत विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध लोगों को न्याय यात्रा के लिए न्योता भेजेंगे। शहर में एक या दो जगह राहुल लोगों को संबोधित भी कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए जगह तय नहीं की गई है।

Related Articles

Back to top button