रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: वार्ड क्रमांक 40 से श्रीमती बंदिता विनोद महापात्र ने भाजपा से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की।

Raigarh News:   रायगढ़। विदित हो कि आगामी दिनों में

निकाय चुनाव होने हैं और चुनाव लड़ने बीजेपी के टिकिट के लिए सभी वार्ड के
इच्छुक प्रत्याशी ने अपना आवेदन देने की प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं,अब प्राप्त आवेदन पर संगठन विचार कर योग्य प्रत्याशी को अपना टिकट देगी।


श्रीमती बंदिता विनोद महापात्र के पति विनोद महापात्र पिछले कई दशकों से भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं 1993 से विधानसभा और लोकसभा सहित अन्य चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। किशोरावस्था से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सक्रिय सदस्य की भूमिका का निर्वहन किया। विनोद की छवि वार्ड क्रमांक 40 में एक समाजसेवी की तरह है इनके सरल स्वभाव के कारण युवा, बुजुर्ग, महिलाओं में अच्छी पैठ देखी गई है। बीजेपी के पूर्व विधायको के कार्यकाल के दौरान इन्होंने वार्ड में सड़क,नाली, पानी जैसी सुविधा वार्ड वासियों मुहैया कराई है। जब हमारे संवाददाता ने वार्ड में भ्रमण किया तो वार्ड वासियों ने खुलकर समर्थन करने की बात कही है। वार्ड निवासी ने कहा कि विनोद महापात्र इसके पूर्व भी वार्ड के किसी भी समस्या या सामाजिक कार्य होते रहे हैं उस पर इन्होंने हमेशा ही खड़ा रहा है और तन मन धन से सहयोग किया। यदि भाजपा विनोद महापात्र की पत्नी श्रीमती बंदिता महापात्र को अपना प्रत्याशी बनती है तो इस वार्ड की सीट बीजेपी की झोली में जाएगा।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button