Raigarh News: 7 मई मतदान दिवस के दिन सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: 7 मई मतदान दिवस के दिन सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित

Raigarh News रायगढ़, 6 मई 2024/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा राज्य के समस्त संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों हेतु लोकसभा निर्वाचन-2024 के संबंध में कार्यक्रम जारी की गई है। जिसके तहत लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हेतु मतदान तिथि को सार्वजनिक अवकाश तथा सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

Raigarh News अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशानुसार 7 मई 2024 मंगलवार को तृतीय चरण में रायगढ़ (अजजा)02 संसदीय क्षेत्र में मतदान होगा। जिसमें जशपुर, रायगढ़ एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला शामिल है। उक्त जिले में मतदान के दिन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हेतु सार्वजनिक अवकाश तथा सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

Related Articles

Back to top button