Raigarh News:  रायगढ़ नगर निगम एवं किरोड़ीमल नगर सहित जिले के सभी नगरीय निकायों के वार्डों के लिए आरक्षण प्रक्रिया की गई पूरी, जाने पूरी डिटेल में कौन सी वार्ड को क्या मिला आरक्षण – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News:  रायगढ़ नगर निगम एवं किरोड़ीमल नगर सहित जिले के सभी नगरीय निकायों के वार्डों के लिए आरक्षण प्रक्रिया की गई पूरी, जाने पूरी डिटेल में कौन सी वार्ड को क्या मिला आरक्षण

Raigarh News:   रायगढ़, 19 दिसम्बर 2024/ कलेक्ट्रेट के सृजन सभाकक्ष में 19 दिसम्बर की शाम रायगढ़ के सभी नगरीय निकायों के लिए वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल की अध्यक्षता में पूरी की गई। जिसमें रायगढ़ नगर निगम सहित नगर पालिका खरसिया व जिले के सभी नगर पंचायतों-घरघोड़ा, धरमजयगढ़, लैलूंगा, किरोड़ीमल नगर एवं पुसौर नगर पंचायत के लिए लॉटरी के माध्यम से आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस दौरान आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, एसडीएम धरमजयगढ़ श्री डिगेश पटेल, एसडीएम रायगढ़ श्री प्रवीण तिवारी, एसडीएम घरघोड़ा श्री रमेश मोर, एसडीएम लैलूंगा सुश्री अक्षा गुप्ता, उपायुक्त नगर निगम श्री सुतीक्षण यादव सहित जनप्रतिनिधि व आमजन उपस्थित रहे। आरक्षण प्रक्रिया के अनुसार वार्डो में आरक्षण इस प्रकार रहेगा।

*नगर निगम रायगढ़*
अनुसूूचित जाति (मुक्त) के लिए वार्ड क्रमांक-4, 11, 33, 36 एवं 38, अनुसूचित जाति (महिला) के लिए वार्ड क्रमांक-29, 31, 37, अनुसूचित जनजाति (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-3, 5, 46, अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए वार्ड क्रमांक-41, 47, अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-1, 16, 17, 18, 23, 27, 42, अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-8, 14, 22, 39 तथा अनारक्षित वर्ग (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-2, 6, 25, 26, 35, 40 एवं 44 आरक्षित हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी वार्ड अनारक्षित वर्ग (मुक्त) रहेंगे।
*नगर पालिका परिषद खरसिया*
अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए वार्ड क्रमांक-10, अनुसूचित जाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-4, अनुसूचित जनजाति (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-9, अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-6, 7, 8, 16, अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए वार्ड क्रमांक 3, 14 तथा महिला वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक-1, 2 एवं 18 आरक्षित हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी वार्ड अनारक्षित वर्ग (मुक्त) रहेंगे।
*नगर पंचायत घरघोड़ा*
अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए वार्ड क्रमांक-7, अनुसूचित जाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-4, अनुसूचित जनजाति (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-1, 3, 14, अनुसूचित जनजाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-12, अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-6 तथा अनारक्षित वर्ग (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-8, 11 एवं 13 आरक्षित हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी वार्ड अनारक्षित वर्ग (मुक्त) रहेंगे।
*नगर पंचायत लैलूंगा*
अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए वार्ड क्रमांक-1, अनुसूचित जाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-8, अनुसूचित जनजाति (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-5, 12, 15, अनुसूचित जनजाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-6, 11 तथा अनारक्षित वर्ग (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-3 एवं 4 आरक्षित हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी वार्ड अनारक्षित वर्ग (मुक्त) रहेंगे।
*नगर पंचायत पुसौर*
अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए वार्ड क्रमांक-14, अनुसूचित जाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-12, अनुसूचित जनजाति (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-6, अनुसूचित जनजाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-7, अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-4, 10, अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक 3 तथा अनारक्षित वर्ग (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-8 एवं 9 आरक्षित हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी वार्ड अनारक्षित वर्ग (मुक्त) रहेंगे।
*नगर पंचायत धरमजयगढ़*
Raigarh News:  अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए वार्ड क्रमांक-6, अनुसूचित जनजाति (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-13, 15, 8, अनुसूचित जनजाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-3, 9, अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-11 तथा महिला वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 1, 2 एवं 5 आरक्षित हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी वार्ड अनारक्षित वर्ग (मुक्त) रहेंगे।
*नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर*
अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए वार्ड क्रमांक-10, अनुसूचित जाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-14, अनुसूचित जनजाति (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-15, अनुसूचित जनजाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-11, अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-1, 8, अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक 12 तथा अनारक्षित वर्ग (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-4 एवं 13 आरक्षित हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी वार्ड अनारक्षित वर्ग (मुक्त) रहेंगे।

Related Articles

Back to top button