रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: टेलर मलिक कल्याण संघ ने किया बड़ी ऐलान, अब इस ट्रांसपोर्टर की हटाने की उठी मांग जाने क्या है पूरा मामला

Raigarh News रायगढ़। पूंजीपथरा चैक में अपनी मांगों को लेकर पिछले कुछ दिनों से शांति पूर्वक हड़ताल कर रहे टेलर मलिक कल्याण संघ चौथे दिन शाम में अडानी गेट के बाहर हड़ताल में बैठ गए,जहां लगातार आज छठवे दिन तमनार क्षेत्र में स्थित अडानी कंपनी के कोयला खदान में बैठे हुवे है,और वहां का काम काज बंद करवा के हड़ताल में बैठे है,और इस दौरान अडानी ट्रांसपोर्टर का पुतला दहन भी किया गया।

 

मिली जानकारी के मुताबिक टेलर मलिक कल्याण संघ का धरना प्रदर्शन 6 दिन बीत जाने के बावजूद पूरे जोश और उत्साह के साथ जारी है। धरना प्रदर्शन के छठवे दिन आज जिला टेलर मलिक कल्याण संघ ने तमनार क्षेत्र में स्थित अडानी माइन्स पहुंचकर कोयला खदान के गेट के बाहर 300 से 400 सदस्यों की मौजदगी में हड़ताल का आगाज कर दिया है। यूनियन के सदस्यों का कहना था कि पिछले 5 दिनों से उनके द्वारा पूंजीपथरा चैक में अपनी मांगों को लेकर शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन किया जा रहा था।

*अडानी का ट्रांसपोर्टर कर रहा रायगढ़ के लोगों की अनदेखी*

इस दौरान तमनार क्षेत्र में स्थित चार निजी कोयला खदानों में से तीन खदानों के ट्रांसपोर्टर यूनियन के सदस्यों से बातचीत करने को भी तैयार है लेकिन अडानी कंपनी का ट्रांसपोर्टर प्रशासन के बुलाने के बाद भी इस संबंध में बात करने से इंकार कर दिया। इसी के चलते उन्होंने अडानी कंपनी के कोयला खदान के सामने ही धरना प्रदर्शन की शुरूआत कर चुके हैं,और अदानी प्रबंधन से ट्रांसपोर्टर बदलने का नारा भी लगाया।

Read more : Cg News: छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी की पार्षदों की निधि..166 निकायों के लिए इतने करोड़ की निधि

*थ्रोंस कंपनी और साईं गोविंद ट्रांसपोर्ट का पुतला दहन*

रायगढ़ जिला टेलर मलिक कल्याण संघ के सदस्यों ने बताया कि आज धरना प्रदर्शन के छठवे दिन उन्होंने अडानी कोल माइंस के ट्रांसपोर्ट साई गोविंद और थ्रोंस कंपनी का पुतला बनाकर अदानी माइन्स के गेट के बाहर यूनियन के द्वारा जलाया गया, यूनियन के सदस्यों का कहना था कि यहां के ट्रांसपोर्ट के द्वारा बाहर से गाड़ियां लाकर यहां के कोयला खदान में चलाते हुए रायगढ़ गाड़ी मालिकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है।*

*ट्रांसपोर्टर को हटाने की मांग*

Raigarh News यूनियन के जिला अध्यक्ष आशीष यादव ने कहा जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक यूनियन का प्रत्येक सदस्य पूरे जोश के साथ हड़ताल में बैठा रहेगा क्योंकि अब यह लड़ाई और उग्र हो गई है क्योंकि 6 दिन भी जाने के बाद भी ट्रांसपोर्टर हमसे बात करना तक उचित नहीं समझा, अब हम अदानी प्रबंधन से यह मांग करते हैं ऐसे ट्रांसपोर्टर को तत्काल हटाकर किसी दूसरे ट्रांसपोर्टर को यह काम दिया जाए।

Related Articles

Back to top button