Raigarh News: रायगढ़ में सड़क हादसे में 2 लोगो की हुई मौत
Raigarh News रायगढ़ में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। एक छात्र परीक्षा देने जा रहा था। तभी वह ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। वहीं, दूसरे की बाइक से गिरने से मौत हो गई। दोनों ही मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
पहला मामला: कापू थाना का है। ग्राम चाल्हा निवासी सुरेश एक्का 12वीं की परीक्षा देने के लिए बाइक पर सवार होकर चाल्हा स्कूल जा रहा था। तभी चाल्हा और कमोशीनडांड के पास स्थित रनपुरीहा मंदिर के पास खम्हार धान मंडी से निकलकर आ रही ट्रेक्टर को ओवरटेक करने के दौरान छात्र का बाइक से सड़क पर गिर गया। इससे ट्रैक्टर का पहिया छात्र के ऊपर से गुजर गया।
Read more : Cg News: मुख्यमंत्री ने की बलौदाबाजार भाटापारा में बड़ी घोषणा
बताया जा रहा है कि, ट्रैक्टर क्रिन्धा गांव का है। घटना के बाद आसपास के लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। डायल-112 की मदद से पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
दूसरी घटना: कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जिसमें टारपाली निवासी जोगी राठिया कल अपने साथी के साथ बाइक से मुर्गा लेने के लिए रायगढ़ आया था। मुर्गा लेकर दोनों वापस अपने गांव जा रहे थे, लेकिन तभी शनि मंदिर के पास बाइक पर पीछे बैठा जोगी राठिया अनियंत्रित होकर गिर गया।
Raigarh News इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। घटना के बाद तत्काल उसे प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।



